Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
sai
खबर छत्तीसगढ़

कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 21, 2025 3 Mins Read
175 Views
0 Comments

8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय

सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर एक सशक्त कदम

50 लाख की लागत से तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने गिनाबहार में 8.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय और 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन किया।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की एक और कड़ी जुड़ रही है। इस अस्पताल के निर्माण से इस क्षेत्र की माताओं बहनों और बच्चों को काफी लाभ होगा। कुनकुरी के साथ ही फरसा बहार, कांसाबेल और दुलदुला क्षेत्र के लोग इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जशपुर में 200 बेड अस्पताल का निर्माण होने जा रहा है। इसका टेंडर लग चुका है। इस बजट में यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है। यहां नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे। आयुष्मान कार्ड और जेनरिक दवा दुकानों के माध्यम से किफायती इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। वय वंदन योजना का लाभ सभी वर्ग के वृद्ध जनों को मिलेगा, यह स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। मितानिनों के मानदेय की राशि ऑनलाइन प्रदान करने की सुविधा की शुरुआत किए है। जिससे समय पर उनको भुगतान हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। पीएम आवासों का निर्माण तेजी से हो रहा है। किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए 21 क्विंटल धान खरीदी कर रहे हैं। किसानों को 31 सौ रूपये धान की कीमत दे रहे हैं। तेंदूपत्ता की राशि बढ़ाकर 55 सौ रुपए प्रति मानक बोरा दे रहे हैं। कल से चरण पादुका वितरण का कार्यक्रम देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह के करकमलों से प्रदेश में शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना से 70 लाख से अधिक माताओं बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से हर माह 1 हजार रुपए प्रदान कर रहे हैं। 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषि श्रमिकों को भी 10 हजार रुपए की राशि प्रदान किए हैं। पंचायतों में सीएससी सेंटर खोलने का काम कर रहे हैं। यहां ग्रामीणों को बैंकिग सुविधाओं का लाभ मिलेगा, उन्हें बैंक से पैसे निकालने और जमा करने अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। अगले पंचायती राज दिवस तक सभी पंचायतों में यह सीएससी सेंटर खोलने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। जन सुविधाओं के लिए लगातार रिफॉर्म किया जा रहा है। जमीन की रजिस्ट्री में नई क्रांतियां लाएं हैं। अब जमीन की रजिस्ट्री के साथ नामांतरण हो जाएगा। साथ ही फर्जी रजिस्ट्री पर रोकथाम लगेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज विश्व योग दिवस का दिन है। आप सबसे आग्रह है कि आप अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर की स्वच्छता के साथ मन को संतुलित करने के लिए योग आवश्यक है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता, उपेन्द्र यादव, राजकुमार गुप्ता, अमन शर्मा, गोपाल कश्यप, मनोज जायसवाल, राजेश चौधरी, यशवंत यादव, विकास नाग, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की दिशा में एक सशक्त कदम

50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल के निर्माण होने से कुनकुरी विकासखण्ड के साथ आस पास तीन और विकासखण्ड फरसाबहार, कांसाबेल, दुलदुला क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को इलाज का लाभ मिलेगा। उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गर्भवती महिलाओं को उपचार और प्रसव संबंधी सुविधाएं मिलने के साथ उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच भी यहां हो सकेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से बच्चों के गंभीर रोगों के उपचार में सहूलियत होगी। आस पास के ग्रामीण क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी। वहीं 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लैब जाँच की सुविधा का भी लाभ मिलेगा। मातृ शिशु चिकित्सालय और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट कुनुकरी सहित आस पास के क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsCM Vishnu Deo Sairaipur newsstate news

Share Article

Other Articles

कौशल्या धाम 1
Previous

छत्तीसगढ़ के रोम रोम में बसे हैं राम.. अब जल्द पूरा होगा पाटेश्वर आश्रम में मां कौशल्या का भव्य और विशाल धाम

sai1
Next

मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

Next
sai1
June 21, 2025

मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

Previous
June 21, 2025

छत्तीसगढ़ के रोम रोम में बसे हैं राम.. अब जल्द पूरा होगा पाटेश्वर आश्रम में मां कौशल्या का भव्य और विशाल धाम

कौशल्या धाम 1

Related Posts

1777804128 e88a305f3c5c19680258

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अउ सांसद संतोष पाण्डेय ह करिन भोरमदेव जंगल सफारी के शुभारंभ

Editor Editor
May 3, 2026
1777808642 b9bf297c09eab694f51e

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अउ सांसद संतोष पाण्डेय ह भोरमदेव मंदिर मा करिन पूजा-अर्चना

Editor Editor
May 3, 2026
1777806356 7a12cbc7fba542dff871

सुशासन तिहार मा मुख्यमंत्री पहुँचिन चंदागढ़: बरगद के छाँव मा सजी जनचौपाल

Editor Editor
May 3, 2026
WhatsApp Image 2026 05 03 at 4.45.53 PM

जब मुख्यमंत्री उतरिन मैदान मा: सुशासन तिहार मा लइका मन संग खेलिन क्रिकेट, बढ़ाइन हौसला

Editor Editor
May 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार