Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 14
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, सीएम नमे कहा- जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मोदी की गारंटी करेंगे पूरी

Editor Editor
December 16, 2023 4 Mins Read
356 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर से श्री विष्णु देव साय के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में संकल्प यात्रा का आगाज नई दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकास का विश्वास लेकर कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में उत्साहित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ को छत्तीसगढ़ में पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने कोने में पहुंच रही है।

यात्रा को शुरू हुए एक महीना हो चुका है। यात्रा हजारों गांवों के साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर छोटे-छोटे कस्बे हैं। आज छत्तीसगढ़ से भी यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मेरा नई सरकार से आग्रह है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने राज्य में तेजी से विस्तार करें। इसे हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है लेकिन सच्चाई है कि राज्यों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। अभी जिन लोगों से मैंने बातें की, उनके संवाद से मुझे लगा कि देश का जनमन इससे बहुत उत्साहित है। जहां यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव के लोग इसकी अगुवाई करने लगते हैं। लोगों में इसके स्वागत की प्रतिस्पर्धा है। नये-नये तरीकों से लोग स्वागत कर रहे हैं। लोग सेल्फी ले रहे हैं। नमो एप को डाउनलोड कर रहे हैं और विकसित भारत के एंबेसडर बन रहे हैं। लोग प्रतियोगिताओं के माध्यम से न केवल पुरस्कार जीत रहे हैं, अपितु नई जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। इस यात्रा के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है कि मैं वर्चुअली इस यात्रा से जुड़ रहा हूँ। पहले मैंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से संवाद किया था। मुझे बहुत सुकून है कि लोगों तक हमारी योजनाएं पहुंच रही है। आज चर्चा का फोकस शहरी क्षेत्रों पर था।

विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बड़ी भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी युवा शक्ति, नारी शक्ति को सशक्त करने ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ काम कर रही है। आप सभी विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। मेरा आग्रह है कि जिन्होंने भी योजनाओं का लाभ उठाया है वे इसकी जानकारी सबको दें। ये मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके लिए है। 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर चलना है। इस वातावरण को बनाने में यह संकल्प बहुत काम आयेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद आज वीडियो कन्फ्रेंस के माध्यम से पहली बार पूरे प्रदेश के नागरिकों से बात करने का सुअवसर आया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं कि यह यात्रा हमारे प्रदेश में भी प्रभावी तरीके से संचालित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। मैं यह बताना चाहता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जनहित में योजनाएं बनाते हैं। साथ ही योजना का लाभ लोगों तक पहुँचे यह भी सुनिश्चित करते हैं। ग़रीबों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कोरोना के समय भी देश के नागरिकों की रक्षा की।

हमारे देश में कोविड के दो टीके विकसित किए गए और इसके 200 करोड़ से अधिक डोज बनाए गए। ये टीके देशवासियों को लगाए गए और 100 से अधिक देशों को भी भेजे गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ग़रीब कल्याण अन्न योजना की अवधि 2028 तक बढ़ाई गई है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अतिरिक्त चावल प्रदान किया जा रहा है। मोदी की गारंटी में हर वर्ग के लिए चिंता है। हर वर्ग के सरोकार हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मोदी की गारंटी पूरी होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट में यह निर्णय लिया है कि 18 लाख लोगों को आवास मिलेगा। छत्तीसगढ़ वासियों के आशीर्वाद से हम मोदी की गारंटी प्रदेश में पूरा करेंगे। मोदी की गारंटी में किए गए वायदे के अनुरूप 3100 रूपए प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को दो साल के धान के बोनस की बकाया राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 180 रथ हर ग्राम पंचायत तक पहुंचेेंगे, वहां हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारम्भ होकर 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि आप सभी जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

बगिया गांव के आदिवासी किसनहा छत्तीसगढ़ के नवा मुखिया

Untitled 13
Next

चरण दास महंत बने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष

Next
Untitled 13
December 16, 2023

चरण दास महंत बने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष

Previous
December 13, 2023

बगिया गांव के आदिवासी किसनहा छत्तीसगढ़ के नवा मुखिया

vishnu deo sai

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.58 PM

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.59 PM

लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.09.13 PM

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.05.14 PM

हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे

Editor Editor
April 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार