Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ll
नवा छत्तीसगढ़

कम लागत की बिजली और आसान अनुदान

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 14, 2025 2 Mins Read
61 Views
0 Comments

जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इसकी कम लागत, बिजली दरों में कटौती, और सबसे बड़ी बात केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी ने इसे नागरिकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस क्रम में गीदम ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम हीरानार के उपभोक्ता राकेश आर्या के नाम का भी शामिल हो गया है जिन्होंने डेढ़ महीना पहले ही इस योजना का लाभ लिया है। सोलर पैनल लगने के बाद न केवल उनके विद्युत देयकों में कमी आई है। बल्कि वे अब ऊर्जादाता बनने की राह पर है। वे आगे बताते है कि विद्युत विभाग द्वारा जारी विज्ञापनों और मोबाईल एप के जरिये वे इस योजना की ओर आकर्षित हुए और इस संबंध में इसके लागत और अनुदान संबंधित अधिक से अधिक जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उन्होंने बैंक से इसके लिए पौने 2 लाख का लोन लिया। जो उन्हें सरलता से मिल गया इस कार्य के लिए उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपये की सब्सिडी प्राप्त हुई और उन्होंने 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया। पूर्व में उनके घर का मासिक बिजली बिल का देयक 1500 से 1600 तक पहुंच जाता था। परन्तु अब सोलर पैनल लगाने के बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इस तरह उन्हें कम खर्च में बेहतर विद्युत सुविधा प्राप्त हो रही है।
आज उनके घर में सोलर पैनल लगने से पंखा, टीवी, कूलर के उपयोग, मोटर द्वारा पेयजल की आपूर्ति और पर्याप्त बाधारहित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। उनका यह भी कहना है कि उनके द्वारा रूफटाप सोलर पावर प्लांट लगाने से उनके पड़ोसी भी इस प्रणाली को अपने घर में स्थापित कर रहे है। उनका मानना है आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन को साधुवाद दिया है। 

Share Article

Other Articles

pp
Previous

बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत

dhan pppppp
Next

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को अति आवश्यक सेवाओं में लेेने हेतु एस्मा लागू

Next
dhan pppppp
November 14, 2025

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को अति आवश्यक सेवाओं में लेेने हेतु एस्मा लागू

Previous
November 14, 2025

बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत

pp

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 11 at 5.38.28 PM

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 12.29.40 PM

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

Editor Editor
March 11, 2026
visnu sai 2 1 1

महतारी गौरव वर्ष : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

Editor Editor
March 7, 2026
sayyy 1

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
March 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार