Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
collector mahasamund 1
खबर छत्तीसगढ़

महासमुंद : कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
June 18, 2025 2 Mins Read
207 Views
0 Comments

अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

महासमुंद, 18 जून 2025

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 6 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीजों का बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है। चिकित्सक मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं। मोतियाबिंद, क्षय व कुष्ठ रोगियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करें एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभाग द्वारा चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, डीपीएम नीतू धृतलहरे, एवं सभी बीएमओ, समस्त नोडल अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने इस दौरान शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर सुपरवाइजरों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाकर डोर-टू-डोर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। उन्होंने वय वंदन कार्ड निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिले में 993181 आयुष्मान कार्ड बनाए गए है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान मातृत्व और शिशु मृत्यु दर पर कमी लाने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान ही अतिरिक्त देखभाल करने के निर्देश दिए। मितानिन और एएनएम को नियमित रिपोर्टिंग के माध्यम से जानकारी देने कहा गया। साथ ही डिलीवरी के लिए पूर्व से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। विलेज हेल्थ कमेटी की नियमित बैठक करने के भी निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैठक में नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, निर्धारित टीकाकरण व एनीमिया की जांच कर एनीमिक महिलाओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। इसी तरह शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण, चिरायु की प्रगति व साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम की जानकारी ली। 

Tags:

chhattisgarh newscollector mahasamundmahasamund newsstate news

Share Article

Other Articles

maize kondagaon news 1
Previous

कोण्डागांव : ईथेनॉल निर्माण हेतु कोण्डागांव में मक्का खरीदी के दिशा-निर्देश जारी

Next

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक: शहीदों के परिजनों के लिए बड़ी घोषणा, टाइगर फाउंडेशन सोसायटी को हरी झंडी

Next
June 18, 2025

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक: शहीदों के परिजनों के लिए बड़ी घोषणा, टाइगर फाउंडेशन सोसायटी को हरी झंडी

Previous
June 18, 2025

कोण्डागांव : ईथेनॉल निर्माण हेतु कोण्डागांव में मक्का खरीदी के दिशा-निर्देश जारी

maize kondagaon news 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 15 at 7.03.55 PM

गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
March 15, 2026
WhatsApp Image 2026 03 15 at 6.57.31 PM

सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने लगातार काम कर रही-मंत्री टंक राम वर्मा

Editor Editor
March 15, 2026
WhatsApp Image 2026 03 15 at 6.17.58 PM

साइबर ठगों से बचने की पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील

Editor Editor
March 15, 2026
32467 1

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

Editor Editor
March 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार