Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787401852 8b47f00730d7d1727452
खबर छत्तीसगढ़

महासमुंद को 32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Editor Editor
August 22, 2026 2 Mins Read
17 Views
0 Comments
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन
  • नए बस स्टैंड और पालिका भवन के लिए 10 करोड़ की घोषणा

महासमुंद , उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने महासमुंद के लोहिया चौक में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 31 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने महासमुंद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए नए सुविधायुक्त और आधुनिक बस स्टैंड निर्माण हेतु 6 करोड़ 50 लाख रुपये तथा नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना सरकार की प्राथमिकता: अरुण साव

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के शहरों के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की अधोसंरचना को नई दिशा दी गई है।

उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा:

  • युवाओं को अवसर: युवाओं के शैक्षणिक विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदेश में 38 नालंदा परिसर स्वीकृत किए गए हैं।
  • महिला सशक्तिकरण: महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता सीधे खातों में मिल रही है।
  • अधोसंरचना का विस्तार: बीते ढाई वर्षों में पूरे राज्य में 12,666 करोड़ रुपये के पुल-पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। केवल महासमुंद जिले के लिए 468 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
  • स्वच्छता का संकल्प: उन्होंने नागरिकों से महासमुंद को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की।

रिंग रोड और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि महासमुंद का गौरव पथ और तुमगांव रोड निर्माणाधीन है, जबकि नहर लिंकिंग रोड को स्वीकृति मिल चुकी है। सीकासेर का पानी कोडार तक पहुँच रहा है और सिरपुर बैराज भी स्वीकृत हो चुका है। विधायक ने शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिंग रोड की आवश्यकता जताई और उप मुख्यमंत्री के समक्ष नए बस स्टैंड तथा नए कार्यालय भवन की मांग रखी।

नगर पालिका को नगर निगम बनाने की उठी मांग

नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू ने विकास कार्यों की सौगात के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती जनसंख्या और शहरी विस्तार को देखते हुए महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने की मांग रखी।

समारोह में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, राज्य स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित पार्षदगण, एल्डरमेन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Tags:

#raipurChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

rajesh agrawal
Previous

बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
Next

धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ का बना नया रिकॉर्ड

Next
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
August 22, 2026

धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ का बना नया रिकॉर्ड

Previous
August 22, 2026

बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर

rajesh agrawal

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026
vdfgsfsdfscs

PWD के ठेकेदार ध्यान दें: अब पुराने पोर्टल पर नहीं, GePNIC पर होंगे नए टेंडर

Editor Editor
September 18, 2026
photo collage.png 3 2

होटल-रिसॉर्ट से लेकर PPP मॉडल तक, छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश का नया रोडमैप

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार