Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2025 11 14 at 4.17.29 PM
नवा छत्तीसगढ़

अवैध धान कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों से कुल 3,000 क्विंटल से अधिक धान जप्त

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 14, 2025 2 Mins Read
69 Views
0 Comments

कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत अवैध धान कारोबार की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 एवं 13 नवम्बर को राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कई स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में धान जप्त किया गया।

12 नवम्बर को मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मंडी कर्मचारियों की टीम ने सूरजपुर शहर में औचक जांच कर विभिन्न व्यापारियों के यहां से अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया। मेसर्स रामानुग्रह उपाध्याय, नया बाजार गली, सूरजपुर — 507 बोरे, वजन 202.80 क्विंटल। मेसर्स सौम्य ट्रेडर्स (हंसराज डागा), नया बाजार गली, सूरजपुर — 53 बोरे, 21.20 क्विंटल तथा चिराग कुमार गोयल, ग्राम अनुजनगर — 255 बोरे, 102.40 क्विंटल धान जप्त किया गया।

इसी दिन रामानुजनगर में तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, कृषि एवं खाद्य विभाग की टीम ने रामजी गुप्ता से 100 बोरे, 40 क्विंटल तथा 5 अन्य व्यापारियों से लगभग 180 क्विंटल धान जप्त किया।

इसी क्रम में विगत दिवस मंडी सूरजपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान हुकुमसाय ट्रेडिंग, पतरापारा — 378 बोरी 151.20 क्विंटल धान, ललित ट्रेडिंग, लोधिमा — 72 बोरी 28.8 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा प्रतापपुर में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मेसर्स गोयल ट्रेडर्स (रामफल गोयल) से 1800 बोरे, 720 क्विंटल
अवैध धान जब्त किया।
साथ ही विगत दिवस की रात 2:00 बजे, मध्य प्रदेश के बरगढ़–मकरद्वारी मार्ग से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही दो पिकअप वाहनों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की गई। प्रत्येक वाहन में 60–60 बोरी धान लोड था।
राजस्व अधिकारियों द्वारा किए गए इस अभियान में वाहनों पर कार्रवाई के बाद वाहनों को मोहरसोप पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों के हितों की सुरक्षा एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों को सतर्क मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

Share Article

Other Articles

CM SAI 01 2
Previous

 तान नदी पर दायीं तट का कटाव रोकने 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत

pp
Next

बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत

Next
pp
November 14, 2025

बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत

Previous
November 14, 2025

 तान नदी पर दायीं तट का कटाव रोकने 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत

CM SAI 01 2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 29 at 7.34.18 PM

अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से

Editor Editor
March 29, 2026
untitled 66 1751371605 1

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक नई वेबसाइट वन क्लिक सिंगल विंडो सिंगल-पोर्टल किया लॉंच

Editor Editor
March 24, 2026
juhfg 1

नवाचार से खेती को नई पहचान दे रहे युवा किसान अंकित लकड़ा

Editor Editor
March 24, 2026
mjnyhfbg

जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार

Editor Editor
March 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार