Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 45 3
खबर छत्तीसगढ़

मन कुंवारी ने जीता मोदी जी का मन

Editor Editor
January 15, 2024 2 Mins Read
350 Views
0 Comments

रायपुर। जब उज्ज्वला और पीएम आवास, जलजीवन मिशन जैसी योजनाएं बनती हैं तो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कही जाने वाली पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के जीवन में किस तरह का सुखद बदलाव आता है इसकी बयानी वो संवाद करता है जो आज प्रधानमंत्री ने जशपुर जिले के एक छोटे से गांव कुटमा की पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी बाई से किया।

प्रधानमंत्री को मनकुंवारी ने बताया कि हम लोग पहाड़ी कोरवा हैं। पहाड़ों से उतर कर एक दो किमी का सफर तयकर ढोंढी-कुआँ से पानी लाते थे। पानी बहुत खराब होता था। कितनी बार तो बीमार पड़ गये। अब आपने शुद्ध जल की व्यवस्था करा दी है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग पहले साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रोटी, कपड़ा, मकान जैसी बुनियादी सुविधाओं को देखते हुए जो योजनाएं आरंभ की, उससे स्थिति काफी बदली है। प्रधानमंत्री इसकी मानिटरिंग भी कर रहे हैं। देश भर में विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए पहली बार एक योजना पीएम जनमन योजना तैयार की गई है और इसके क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री सीधी नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बगीचा तहसील के हितग्राहियों से बात की।

जनमन संगी मनकुंवारी बाई ने उनसे बात की। प्रधानमंत्री ने पूछा कि अब आपके घर में गैस सिलेंडर है तो जीवन में क्या बदलाव आया है। मनकुंवारी बाई ने बताया कि बहुत ज्यादा फर्क पड़ा है। चूल्हे में खाना बनाने के लिए लकड़ी चाहिए, उसके लिए लकड़ी बटोरने जंगल जाना होता था। फिर चूल्हा जलाते थे और देर तक खाना पकता था, इसमें इतना समय लगता था कि तब तक बच्चों को भूख में रोते देखने की मजबूरी होती थी। इससे वे समय पर स्कूल भी नहीं जा पाते थे।
प्रधानमंत्री देश के मुखिया हैं और संवाद भी बहुत आत्मीयता से करते हैं। उन्होंने मनकुंवारी बाई से पूछा कि अब गैस सिलेंडर आ गया है तो कौन से व्यंजन बनाती हो। मनकुंवारी ने बताया कि भजिया बना लेती हूँ और धुस्का बना लेती हूँ। इस तरह के सहज संवाद से दिल्ली और जशपुर के पहाड़ी कोरवा की बस्ती की दूरी कितनी कम हो गई, यह सब उस सभा में बैठे हितग्राहियों ने महसूस किया जिन्होंने पीएम जनमन योजना का लाभ लिया था।
प्रधानमंत्री को मनकुंवारी ने बताया कि वो वनधन केंद्र से जुड़ी हैं और यहां पर दोना-पत्तल का काम करती है। उनके समूह में 12 सदस्य जुड़े हैं।
मनकुंवारी बाई को प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने जिन योजनाओं का लाभ लिया है वो तो आपको जुबानी याद हैं। अगर कोई शहरी होता तो उसे कागज देखना पड़ता। आपसे बातें कर बहुत अच्छा लगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी पूछा कि जनमन संगी के रूप में आप किस तरह से काम करती हैं। मनकुंवारी ने बताया कि मैं घर-घर जाती हूँ। लोगों से पूछती हूँ कि उन्होंने सरकार की किन योजनाओं का लाभ लिया है। पीएम जनमन योजना कमाल की है। जो काम बरसों में नहीं हुआ, वो अभी हो रहा है। सबकी जिंदगी में बहुत बदलाव आ रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी आपको मैं बधाई देती हूँ। प्रधानमंत्री ने इस पर उन्हें भी बधाई दी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 44 4
Previous

पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 46 3
Next

मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत

Next
Untitled 46 3
January 15, 2024

मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत

Previous
January 15, 2024

पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Untitled 44 4

Related Posts

Vidhansabha cg 2

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg 1

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, गृह, जेल, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का बजट पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
Vidhansabha cg

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 492 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

www.jayjohar.com
March 11, 2026
विष्णुदेव साय

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

www.jayjohar.com
March 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार