सेवा सेतु पोर्टल से 5 दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र मिल गया। इससे उन्हें कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली।
मनीराम समरथ ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय तोंगपाल में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच दिनों में ही उनका प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इससे उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा।
प्रमाण पत्र मिलने पर मनीराम समरथ ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन सुकमा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से उनका काम आसानी से और कम समय में पूरा हो गया।
सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।