Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1001696928
खबर छत्तीसगढ़

महापौर अल्का बाघमार ने मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री का जताया आभार

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 2, 2025 2 Mins Read
127 Views
0 Comments

समिति की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति, नागरिकों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग के लिए स्वच्छता और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में राज्य शासन ने एक बड़ी सौगात दी है। शासन ने पटरी पार सिकोला नाला निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 16 लाख 62 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हर वर्ष बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से भी शहरवासियों को राहत मिलेगी।

महापौर अल्का बाघमार ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साय का आभार जताते हुए कहा कि यह राशि दुर्ग शहर को बेहतर और स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

शासन ने रखीं सख्त शर्तें, गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर

राज्य शासन ने इस स्वीकृति के साथ कई सख्त शर्तें जोड़ी हैं, ताकि निर्माण कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा हो।निर्माण कार्य तकनीकी स्वीकृति और आबंटन सीमा के अनुसार ही होगा।सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्राक्कलन में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।निविदा प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 व नियमों के अनुरूप होगी।कार्य केवल स्वीकृत डीपीआर, नक्शे और लेआउट के अनुसार होगा।गुणवत्ता और मानक का पालन अनिवार्य होगा।

समिति की अनुशंसा पर स्वीकृति

यह स्वीकृति स्थायी वित्त निर्देश 15/2025 के तहत दी गई है। इस संबंध में 17 जून 2025 को हुई प्रशासकीय विभागीय समिति की बैठक में इस परियोजना को अनुमोदन की अनुशंसा की गई थी।

शहर की बड़ी ज़रूरत पूरी होगी

सिकोला नाला निर्माण दुर्ग शहर की वर्षों पुरानी जरूरत थी। हर मानसून में नाले के अभाव में जलभराव, गंदगी और मच्छरों की समस्या से नागरिक परेशान रहते थे। अब इस परियोजना के पूरा होने पर जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, स्वच्छता बढ़ेगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

महापौर अल्का बाघमार ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समयसीमा और गुणवत्ता दोनों का पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।

पटरी पार सिकोला बस्ती नाला परियोजना के क्रियान्वयन से शहर के संवेदनशील जलभराव जोन में जलभराव की स्थिति समाप्त होगी। जल निकासी व्यवस्था विकसित होने से न केवल पटरी पार बल्कि आसपास के नागरिकों को भी बरसात में राहत मिलेगी। यह पहल दुर्ग शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी।

Tags:

#DurgdistrictChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAI

Share Article

Other Articles

1001696880
Previous

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूनम को मिलीं नई पुस्तकें और टेबलेट

1001697122
Next

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: महतारी वंदन योजना में पात्रता तय करने घर-घर सर्वे शुरू

Next
1001697122
September 2, 2025

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: महतारी वंदन योजना में पात्रता तय करने घर-घर सर्वे शुरू

Previous
September 2, 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूनम को मिलीं नई पुस्तकें और टेबलेट

1001696880

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 15 at 7.03.55 PM

गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
March 15, 2026
WhatsApp Image 2026 03 15 at 6.57.31 PM

सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने लगातार काम कर रही-मंत्री टंक राम वर्मा

Editor Editor
March 15, 2026
WhatsApp Image 2026 03 15 at 6.17.58 PM

साइबर ठगों से बचने की पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील

Editor Editor
March 15, 2026
32467 1

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

Editor Editor
March 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार