Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
rajiv mitan
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 16, 2023 2 Mins Read
460 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम उनके निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में निर्धारित एजेंडे के अनुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित संशोधन प्रस्तावों और अन्य शासी परिषद द्वारा अनुमोदन किया गया। जिसमें योजनांतर्गत जिला स्तरीय समितियों को अंतरित 63 करोड़ 77 लाख रुपये का कार्याेत्तर अनुमोदन और राजीव युवा मितान क्लब के नियमावली में संशोधन हेतु कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित 05 प्रस्ताव का अनुमोदन शामिल है।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब के लिए आबंटित बजट से प्रशासनिक व्यय न कर अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों दिए। साथ ही जिला स्तरीय समितियों को चार किश्तों में जारी होने वाली राशि के लिए वर्तमान प्रावधानों को संशोधित करते हुए पहले किश्त के रूप में प्राप्त राशि में से समिति द्वारा 15 हजार रूपए खर्च करने के संबंध में ब्यौरा प्रस्तुत करने पर अगले किश्त की राशि जारी कर दी जाएगी। वर्तमान में पहले किश्त की राशि का शत-प्रतिशत खर्च न करने पर अगले किश्त की राशि जारी नहीं की जाती थी, जिसे अब संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर राजीव युवा मितान क्लब के गतिविधियों का क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु राज्य स्तरीय समन्वय नामांकित करने का निर्णय भी लिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि आगामी त्योहार परब को देखते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन मितान क्लबों को जारी होने वाली आगामी किश्त की राशि समय पर अंतरित की जाए।

बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद तथा सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्वेता सिन्हा उपस्थित रहे। शासी परिषद की बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल वर्चुअली शामिल हुए।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

akti
Previous

हरेली परब म बिसेस लेख: खेती किसानी ले जुड़े तिहार हरे हमर अक्ती परब

van
Next

वनों के संरक्षण-संवर्धन सहित वनवासियों के उत्थान के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें : मुख्यमंत्री बघेल

Next
van
July 16, 2023

वनों के संरक्षण-संवर्धन सहित वनवासियों के उत्थान के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें : मुख्यमंत्री बघेल

Previous
July 16, 2023

हरेली परब म बिसेस लेख: खेती किसानी ले जुड़े तिहार हरे हमर अक्ती परब

akti

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.58 PM

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.59 PM

लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.09.13 PM

नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

Editor Editor
April 1, 2026
WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.05.14 PM

हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे

Editor Editor
April 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार