Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 8 4
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में किसानों के घर हो रही धन वर्षा : मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव

Editor Editor
March 13, 2024 2 Mins Read
375 Views
0 Comments

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऐसा लग रहा है आज मानों छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारन्टी आज पूरी हुई। किसानों को आदान सहायता देने में छत्तीसगढ़ में जो कार्य हुआ है वह किसी अन्य राज्य में नहीं किया गया है। डॉ. यादव आज राजनांदगंाव जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण और किसान मेला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजनांदगांव से वर्चुअल रूप से जुड़कर मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार ने अपना वादा निभाते हुए महतारी वंदन योजना लागू की है, जिससे महिलाओं को सम्मान मिला है। इससे महिलाओं में अपूर्व उत्साह एवं खुशी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को सम्मान देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि किसानों के खाते में अंतरित की जा रही है।

Share Article

Other Articles

Untitled 9
Previous

मुख्यमंत्रीसाय ने ई.एम.एस. के वरिष्ठ पत्रकार पंकज स्वामी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Untitled 9 4
Next

स्व-सहायता समूह को सामुदायिक निवेश कोष

Next
Untitled 9 4
March 13, 2024

स्व-सहायता समूह को सामुदायिक निवेश कोष

Previous
March 13, 2024

मुख्यमंत्रीसाय ने ई.एम.एस. के वरिष्ठ पत्रकार पंकज स्वामी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Untitled 9

Related Posts

Brahmkumari

विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 23, 2026
PRAMOTED IAS

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
February 23, 2026
Abhibhashan

राज्यपाल ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को किया संबोधित

Editor Editor
February 23, 2026

मुख्यमंत्री ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए शामिल

www.jayjohar.com
January 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार