Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
jal jeevan mission
नवा छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन: राज्य में 29.36 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 6, 2023 3 Mins Read
824 Views
0 Comments

राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 49 लाख 92 हजार 786 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के विरूद्ध वर्तमान में 29 लाख 36 हजार 958 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

इसके साथ-साथ राज्य के 39 हजार 113 स्कूलों, 37 हजार 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 15 हजार 616 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ का जांजगीर-चांपा जिला 01 लाख 45 हजार 967 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर सबसे आगे है। इसी तरह रायपुर जिला 01 लाख 45 हजार 494, महासमुंद जिले में 01 लाख 45 हजार 290 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत बनाए गए गौठानों में भी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन एवं मिशन संचालक आलोक कटियार द्वारा जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम और अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

जल जीवन मिशन के तहत अब तक धमतरी जिले में 01 लाख 33 हजार 373, रायगढ़ जिला में 01 लाख 32 हजार 692, बिलासपुर में 01 लाख 28 हजार 590, कवर्धा 01 लाख 27 हजार 811, बलौदाबाजार-भाटापारा में 01 लाख 26 हजार 515 घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं। इसी प्रकार मुंगेली में 01 लाख 21 हजार 471, दुर्ग जिले में 01 लाख 18 हजार 583 तथा बालोद में 01 लाख 17 हजार 053 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

इसी तरह बेमेतरा जिले में 01 लाख 17 हजार 007, राजनांदगांव जिला 01 लाख 15 हजार 166, सक्ती में 01 लाख 09 हजार 141, गरियाबंद 93 हजार 289, बलरामपुर में 92 हजार 710, जशपुर में 91 हजार 297, कोरबा में 90 हजार 964, सरगुजा जिले के 89 हजार 791, बस्तर में 88 हजार 685 शुद्ध पेयजल के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं।

सूरजपुर में 83 हजार 355, कोण्डागांव में 80 हजार 251, कांकेर 76 हजार 123, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 66 हजार 107, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 50 हजार 260, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 45 हजार 253, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 41 हजार 393, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 31 हजार 808, सुकमा में 31 हजार 302, कोरिया में 28 हजार 959, बीजापुर 26 हजार 881, दंतेवाड़ा में 26 हजार 395 और नारायणपुर जिले में 17 हजार 982 ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल के लिए घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

Tags:

bhupesh baghelChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

jajyalvdeo mahavidhylay
Previous

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

ishika yadav4
Next

जब किसी के सितारे मेहरबान हों तो उसको सितारा बना ही देते हैं..

Next
ishika yadav4
September 6, 2023

जब किसी के सितारे मेहरबान हों तो उसको सितारा बना ही देते हैं..

Previous
September 6, 2023

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

jajyalvdeo mahavidhylay

Related Posts

1776848995 4d532f1047d1031f9c26 1

राज्यपाल श्री डेका ले ‘नो प्लास्टिक कैंपेन’ के ब्रांड एंबेसडर आप्टे ह करिन मुलाकात

Editor Editor
April 22, 2026
1776852361 6e9ae3b48195a33aca90 1

वनांचल मा विकास के नवा अंजोर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के कोसिस ले आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोला मा बिजली पहुँचाए बर मिलीस मंजूरी

Editor Editor
April 22, 2026
1776849222 80052718c664c30b2335

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनीस आत्मनिर्भरता के मिसाल

Editor Editor
April 22, 2026
1776848873 b50642be5f2dd8e91c4a

लेमनग्रास – किसान मन बर कम पानी मा जादा कमाई के साधन

Editor Editor
April 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार