Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 05 29 at 9.02.41 PM
खबर छत्तीसगढ़

बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

Editor Editor
May 29, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments
कम लागत, बेहतर उत्पादन और मिट्टी की सुरक्षा का नया विकल्प : नैनो उर्वरक
वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से किसानों को मिल रहा फायदा
नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से खेती में बचत, उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

रायपुर, खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से पैदा हो रही चुनौतियों के बीच अब नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए एक उपयोगी और लोकप्रिय विकल्प बन गई है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि किसान संतुलित और वैज्ञानिक तरीके से इनका उपयोग करें तो इससे खेती की लागत कम करने, उत्पादन बेहतर बनाने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाए रखने के लिए उर्वरकों के उपयोग के तौर-तरीकों में बदलाव जरूरी होगा। यही कारण है कि अब किसानों के बीच नैनो उर्वरकों को लेकर रुचि बढ़ रही है।

पारंपरिक खाद बनाम नैनो खाद: लागत का गणित

छत्तीसगढ़ सहित देश के अधिकांश धान उत्पादक क्षेत्रों में सामान्यतः प्रति एकड़ 2 से 3 बोरी यूरिया और 1 बोरी डीएपी का उपयोग किया जाता है। मौजूदा कीमतों के अनुसार:

  • एक बोरी पारंपरिक यूरिया की कीमत लगभग 270 रुपये है।
  • एक बोरी पारंपरिक डीएपी की कीमत लगभग 1350 रुपये है।
  • इस प्रकार केवल यूरिया और डीएपी पर प्रति एकड़ करीब 1900 से 2200 रुपये तक खर्च हो जाता है।

नैनो यूरिया से बचत: कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 500 मिलीलीटर नैनो यूरिया की एक बोतल का प्रभाव लगभग एक बोरी पारंपरिक यूरिया के बराबर माना जाता है।

  • दो बोरी पारंपरिक यूरिया का मूल्य लगभग 540 रुपये है, जबकि 2 बोतल नैनो यूरिया लगभग 450-500 रुपये में आता है।
  • यदि किसान 2 बोरी ठोस यूरिया की जगह 2 बोतल नैनो यूरिया का उपयोग करते हैं तो प्रति एकड़ लगभग 100 रुपये की सीधी बचत होती है। इसके साथ ही परिवहन, भंडारण और मजदूरी खर्च में भी कमी आती है।

नैनो डीएपी से बचत:

  • 50 किलो डीएपी की पूरी मात्रा उपयोग करने के बजाय यदि किसान 25 किलो डीएपी के साथ 500 मिली नैनो डीएपी का उपयोग करें तो प्रति एकड़ लगभग 75 से 150 रुपये तक की बचत होती है।
  • हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और प्यार दें।
  • Whatsapp –https://whatsapp.com/channel/0029VaPmGTXInlqS2WQAhw1n
  • YouTube –https://youtube.com/@jayjohar?si=AZDI5zciOCT3Oqhw
  • Facebook –https://www.facebook.com/share/18GsFBTgfd/

Tags:

cgChhattisgarhraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 05 29 at 9.02.39 PM
Previous

खरीफ सीजन में खाद-बीज का वितरण तेज, राजनांदगांव जिले में पुख्ता इंतजाम

vijay sharma 1
Next

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Next
vijay sharma 1
May 29, 2026

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Previous
May 29, 2026

खरीफ सीजन में खाद-बीज का वितरण तेज, राजनांदगांव जिले में पुख्ता इंतजाम

WhatsApp Image 2026 05 29 at 9.02.39 PM

Related Posts

chhattisgarh 1

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Editor Editor
May 29, 2026
lakhan laal dewangan 1

विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Editor Editor
May 29, 2026
vijay sharma 1

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Editor Editor
May 29, 2026
WhatsApp Image 2026 05 29 at 9.02.39 PM

खरीफ सीजन में खाद-बीज का वितरण तेज, राजनांदगांव जिले में पुख्ता इंतजाम

Editor Editor
May 29, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार