Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 24 2
खबर छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 24 जनवरी से

Editor Editor
January 23, 2024 2 Mins Read
434 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ 24 जनवरी 2024 को राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में करेंगे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आयोजित किये जा रहे विभन्न सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात संबंधी जनजागरूकता शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम सत्र में देश के विभिन्य राज्यों से प्राप्त अनेक भाषाओं की 460 प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ चिन्हित 44 लघु फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रातः 11ः30 बजे सड़क सुरक्षा पर आधारित ’’स्टे फिट विथ मी ग्रुप‘‘ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जायेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, यातायात संदर्शिका का विमोचन और फिल्म महोत्सव के विजेताओं को पारितोषिक वितरण और उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत फिल्मों का प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा।
24 जनवरी के द्वितीय सत्र में शाम 4 बजे से सड़क सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अगले दिन 25 जनवरी को तृतीय सत्र में सुबह 10 बजे से चयनित विशिस्ट लघु फिल्मों का प्रदर्शन जनसामान्य के लिए किया जाएगा। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्त्तीसगढ़, परिवहन विभाग एवं छत्त्तीसगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव के लिए अब तक उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रांे के प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव, छत्तीसगढ़ 2024 में दो श्रेणियों में प्रस्तुतियां स्वीकार की गयी है, इनमें (1) छत्तीसगढ़ी भाषा (छत्तीसगढ़ी, गोडी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुड़ख, सदरी, बैगानी, कमारी, औरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा गोड़ी आदि) और (2) अन्य भारतीय भाषा, सभी प्रविष्टियों के लिए हिंदी में उपशीर्षक अनिवार्य किया गया है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 33
Previous

हमारे लिए यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ से भेजे चावल से श्री रामलला को लगाया गया भोग: मुख्यमंत्री साय

Untitled 34
Next

मुख्यमंत्री साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की मुलाकात

Next
Untitled 34
January 24, 2024

मुख्यमंत्री साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की मुलाकात

Previous
January 23, 2024

हमारे लिए यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ से भेजे चावल से श्री रामलला को लगाया गया भोग: मुख्यमंत्री साय

Untitled 33

Related Posts

1779717667 c4a4fd393c514976dbeb 1

मनरेगा ले बदलिस खेती के सुरत : खैराडीह म पक्की सिंचई नाली बनिस किसान मन के जीवनरेखा

Editor Editor
May 25, 2026
1779719055 a9e3ad62ab1e9ae05c57

राजनांदगांव के गांव घुपसाल बनिस मिसाल- कम पानी वाले फसल मन ले बढ़िस भुइयां के पानी (भू-जल) स्तर, आफत ले मिलिस मुकती

Editor Editor
May 25, 2026
1779718942 d44537e7b5f2e5673ade

जड़ी-बूटी (औषधीय) पौधा मन के खेती ह छत्तीसगढ़ के किसान मन के आर्थिक बढ़ाव बर सुघड़ रद्दा- अंजय शुक्ला

Editor Editor
May 25, 2026
1779718353 d184ebbd658d8e2e4487 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ह भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण के करिन निरीक्षण, बईठक लेके काम के गहिर समीक्षा करिन

Editor Editor
May 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार