Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 16 at 7.55.51 PM
खबर छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने में लापरवाही, PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस

Editor Editor
October 17, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

शिकायतों के निराकरण में नहीं मिली संतोषजनक जानकारी, 15 दिनों में देना होगा जवाब

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें तीन अधीक्षण अभियंता, पांच कार्यपालन अभियंता और पांच अनुविभागीय अधिकारी शामिल हैं। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों से नोटिस जारी होने के 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है।

अगस्त और सितंबर 2026 में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा के दौरान यह मामला सामने आया। समीक्षा में पाया गया कि एल-1, एल-2 और एल-3 स्तर पर कई शिकायतों को ऐसी टीप दर्ज कर बंद किया गया, जिसमें समस्या के वास्तविक समाधान की स्पष्ट जानकारी नहीं थी। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

एल-1 स्तर के पांच अधिकारियों को नोटिस

शिकायतों के असंतोषजनक निराकरण के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बिलासपुर के अनुविभागीय अधिकारी अतुल राज पेगवार, बेमेतरा उप संभाग के राजेश कुमार बाजपेयी, पेंड्रा उप संभाग के जगदीश प्रसाद, सेतु उप संभाग दुर्ग के अशोक कुमार हरियाले और पाटन उप संभाग की सोनल ढालेन्द्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एल-2 स्तर पर पांच कार्यपालन अभियंता कार्रवाई के दायरे में

विभाग ने एल-2 स्तर पर शिकायतों के उचित निराकरण नहीं होने पर बेमेतरा संभाग के केशव प्रसाद लहरे, कोरबा संभाग के घासीराम जांगड़े, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर के रोशन कुमार साहू, सारंगढ़ संभाग के प्यारे लाल पैकरा और कांकेर संभाग की प्रज्ञा नंद को नोटिस जारी किया है। ये सभी कार्यपालन अभियंता हैं।

एल-3 स्तर के तीन अधीक्षण अभियंताओं को भी नोटिस

इसी तरह मंडल क्रमांक-2 रायपुर के अधीक्षण अभियंता डी.के. नेताम, दुर्ग मंडल की अर्पणा चौरपगार और राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर के महादेव लहरे को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। विभाग के अनुसार, शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप दर्ज किए बंद किया गया था।

शिकायत बंद करने के लिए स्पष्ट जानकारी देना जरूरी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिकायत बंद करते समय दर्ज की जाने वाली टीप में स्थल निरीक्षण के निष्कर्ष, की गई या प्रस्तावित कार्रवाई, उसकी तिथि अथवा समय-सीमा और शिकायतकर्ता को दी गई सूचना का उल्लेख होना चाहिए। यदि शिकायत किसी अन्य विभाग से संबंधित है, तो इसका कारण भी स्पष्ट रूप से दर्ज करना जरूरी है।

इन जानकारियों के अभाव में शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान की पुष्टि नहीं हो पाती और पोर्टल पर दर्ज निराकरण के आंकड़े भी भ्रामक हो सकते हैं। विभाग ने इसे कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

सभी अधिकारियों को नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर लोक निर्माण विभाग के सचिव के समक्ष अपना लिखित प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जा सकती है।

Tags:

chhattisgarh newsCM Helpline 1076Government ActionPWD Departmentraipur newsShow Cause Notice

Share Article

Other Articles

images 10 1
Previous

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टी बढ़ी, अब 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल

f0dd24ed 7557 41ea 9670 c1355267a6ee 1
Next

सरगुजा के 2,120 विद्यार्थियों को मिलेगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग, 35 स्कूलों में शुरुआत

Next
f0dd24ed 7557 41ea 9670 c1355267a6ee 1
October 17, 2026

सरगुजा के 2,120 विद्यार्थियों को मिलेगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग, 35 स्कूलों में शुरुआत

Previous
October 17, 2026

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टी बढ़ी, अब 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल

images 10 1

Related Posts

f0dd24ed 7557 41ea 9670 c1355267a6ee 1

सरगुजा के 2,120 विद्यार्थियों को मिलेगी NEET-JEE की फ्री कोचिंग, 35 स्कूलों में शुरुआत

Editor Editor
October 17, 2026
images 10 1

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टी बढ़ी, अब 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Editor Editor
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026 10 16 at 4.13.36 PM

150 करोड़ के निवेश से नवा रायपुर में उद्योग, 3,500 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 16 at 5.38.50 PM

धान खरीदी से पहले पूरी करें तैयारियां, किसानों को नहीं हो परेशानी

Editor Editor
October 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार