Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
exam 1024x576 1
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की नई तारीख घोषित

Editor Editor
November 4, 2026 One Min Read
15 Views
0 Comments

अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, CTET के आयोजन को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदली तिथि

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 की तारीख में संशोधन किया है। पहले यह परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे 3 जनवरी 2027, रविवार को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12 और 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।

मंडल ने संशोधित अधिसूचना जारी कर परीक्षा की नई तारीख 3 जनवरी 2027 निर्धारित की है। परीक्षा प्रदेश के पूर्व निर्धारित केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित तिथि की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा के सुचारु आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा की नई तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करें। परीक्षा से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की संशोधित अधिसूचना देखी जा सकती है।

Tags:

CGBSEChhattisgarh Boardchhattisgarh newsCTET 2026Education NewsExam Date ChangeNational Means-cum-Merit ScholarshipNMMS Examraipur newsScholarship Exam 2026-27

Share Article

Other Articles

photo collage.png 1
Previous

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

WhatsApp Image 2026 11 04 at 2.46.57 PM
Next

IISc के सहयोग से छत्तीसगढ़ में खुलेंगे विज्ञान और तकनीक के नए अवसर, तीन बड़ी परियोजनाओं पर मंथन

Next
WhatsApp Image 2026 11 04 at 2.46.57 PM
November 4, 2026

IISc के सहयोग से छत्तीसगढ़ में खुलेंगे विज्ञान और तकनीक के नए अवसर, तीन बड़ी परियोजनाओं पर मंथन

Previous
November 4, 2026

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

photo collage.png 1

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojna 01 0905010015 1

दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात, 76 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

Editor Editor
November 5, 2026
WhatsApp Image 2026 11 05 at 1.57.15 PM

छत्तीसगढ़ में कारोबार करना होगा आसान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा

Editor Editor
November 5, 2026
WhatsApp Image 2026 11 05 at 6.08.22 PM

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 66 हजार कर्मचारी करेंगे घर-घर सर्वे

Editor Editor
November 5, 2026
WhatsApp Image 2026 11 05 at 2.45.59 PM

डीएमएफ की राशि से खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को दें प्राथमिकता : राज्यपाल

Editor Editor
November 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार