Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1787245923 e9b83fcb7b7fe96fc24c
खबर छत्तीसगढ़

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से माताओं और बच्चों को मिलेगी सुविधा

Editor Editor
August 20, 2026 2 Mins Read
23 Views
0 Comments
  • पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा सेवाओं का मिलेगा लाभ
  • मनरेगा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से 11.69 लाख की लागत से हुआ भवन निर्माण

रायपुर,मुंगेली जिले के ग्राम बैतलपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन से महिलाओं और बच्चों के लिए सुविधाओं में विस्तार हुआ है। गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को करीब 02 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता था। दूरी और आवागमन की कठिनाइयों के कारण कई पात्र हितग्राही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से नियमित रूप से लाभान्वित नहीं हो पाते थे। अब गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 का भवन उपलब्ध होने से यह समस्या दूर हो गई है।

   गांव में आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता को देखते हुए ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति से गांव में ही भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। शासन ने संवेदनशीलता के साथ इस प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की मांग के आधार पर भवन निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 13 नवंबर 2024 को भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई। अब गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं है। गांव में ही पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा मिलने से समुदाय में सुविधा के साथ-साथ जागरूकता और विश्वास भी बढ़ा है।

    निर्माण कार्य 10 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुआ और निर्धारित समय-सीमा में 7 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस भवन के निर्माण पर कुल 11.69 लाख की राशि व्यय हुई, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3.69 लाख तथा मनरेगा मद से 08 लाख का प्रावधान किया गया। विभागीय अभिसरण से तैयार यह भवन ग्रामीण विकास और जनकल्याण की प्रभावी मिसाल बनकर सामने आया है।
    नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन के संचालन से वर्तमान में 01 गर्भवती महिला, 01 नवजात शिशु, 17 बच्चे 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु वर्ग तथा 25 बच्चे 3 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के हितग्राहियों को नियमित रूप से पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव में ही केंद्र उपलब्ध होने से बच्चों और महिलाओं की सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र बना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का मजबूत आधार

    आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा मिलने से गांव की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। एक गर्भवती महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित रूप से पौष्टिक आहार मिलने से उनकी एनीमिया की समस्या में सुधार हुआ और उनका प्रसव सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की आसान उपलब्धता से 12 कम वजन वाले बच्चों के पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। इससे गांव में कुपोषण की स्थिति में प्रभावी कमी लाने में मदद मिली है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1787246323 11533129bcf8d4ea3286
Previous

मॉकड्रिल: बाढ़ में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाया

1787245795 c5f1c99327dd54b6a3c3
Next

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने मॉकड्रिल, 4 लोगों का किया गया सफल रेस्क्यू

Next
1787245795 c5f1c99327dd54b6a3c3
August 20, 2026

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने मॉकड्रिल, 4 लोगों का किया गया सफल रेस्क्यू

Previous
August 20, 2026

मॉकड्रिल: बाढ़ में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाया

1787246323 11533129bcf8d4ea3286

Related Posts

gddf

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

Editor Editor
September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.34.16 PM

सेवा संकल्प से बदली पहाड़ी कोरवा परिवारों की जिंदगी, पक्के घर ने दिया सुरक्षा और सम्मान का आधार

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.26 PM

सेवा संकल्प अभियान में रानीझाप एनीकट बना स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश केंद्र

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 6.36.31 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

Editor Editor
September 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार