Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 43
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
January 2, 2024 2 Mins Read
279 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नये साल के दिन जब मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज निपटाने पहुंचे, तो इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिवों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि आज साल का पहला दिन है। आज हम समीक्षा करें कि किस तरह अगले एक साल में अपने विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में बेहतर रणनीति और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सकते हैं। नई सरकार से लोगों में बहुत सी उम्मीदें हैं। इन सबको पूरा करने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी है। मंत्रालय में सचिव स्तर के अधिकारी लोक कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं पर जितनी बेहतरी से कार्य करेंगे, जमीनी स्तर पर इनके क्रियान्वयन में स्थानीय अधिकारियों को उतनी ही मदद मिलेगी।

सचिवों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की सभी गारंटी को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। पिछले पांच वर्षों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जो प्रगति अपेक्षित रही है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर लोगों के लिए शुद्ध पेयजल तक मोदी जी की गारंटी आम जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी हैं। इन्हें पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने चर्चा में कहा कि मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये गये हैं। शासन की मंशा के मुताबिक लोक कल्याणकारी योजनाओं में तेजी से प्रगति लानी है। हमने सुशासन दिवस पर अटल मानिटरिंग ऐप भी लांच किया है। इसके माध्यम से हमें योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर नजर रखें। जहां किसी तरह की दिक्कत आ रही हैं, उन्हें समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि तत्काल ही सुधारात्मक उपाय किये जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता ने हम पर भरोसा जताया है और हम सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। नये साल का मौका हमको नये उत्साह से भरता है, उम्मीद है कि इस दिशा में सभी बेहतर काम करेंगे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

vishnu deo sai
Previous

किसानों को बैंकर्स बोनस राशि का तत्परता से भुगतान करें: मुख्यमंत्री

Untitled 44
Next

मुख्यमंत्री से भेंटकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

Next
Untitled 44
January 2, 2024

मुख्यमंत्री से भेंटकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

Previous
January 2, 2024

किसानों को बैंकर्स बोनस राशि का तत्परता से भुगतान करें: मुख्यमंत्री

vishnu deo sai

Related Posts

zxfdsd

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात

Editor Editor
March 25, 2026

माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ

Editor Editor
March 25, 2026
1774434221 ba136e88de58754e7b16

शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार

Editor Editor
March 25, 2026
लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 600 छात्राओं को दिखाई द केरल स्टोरी 2

Editor Editor
March 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार