Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1696261592 f8392640be0e6e1d42e5
खबर छत्तीसगढ़

हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और संवारने का काम किया है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Editor Editor
October 2, 2023 2 Mins Read
402 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में आयोजित परिक्षेत्रीय साहू संघ के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल और साहू संघ के पदाधिकारियों ने 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश गांधी जी के दिखाये रास्ते पर आगे बढ़ते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया गया है। अधोसंरचना विकास के साथ-साथ पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम भी हमने किया है। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के लोगों आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिससे किसानों, मजदूरों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशहाली आयी है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रीपा की स्थापना की गई है। प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया जा रहा हैं।

Tags:

Chhattisgarhraipur news

Share Article

Other Articles

1696234145 d1a1551d66b0f1f7a96f
Previous

प्रभावी कानून व्यवस्था से छत्तीसगढ़ बना शांति का गढ़, नक्सल वारदातों में आयी कमी

1696315875 4ccde49823becb5977f6
Next

बिलासपुर से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि तीन साल बढ़ाने का जिक्र

Next
1696315875 4ccde49823becb5977f6
October 3, 2023

बिलासपुर से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि तीन साल बढ़ाने का जिक्र

Previous
October 2, 2023

प्रभावी कानून व्यवस्था से छत्तीसगढ़ बना शांति का गढ़, नक्सल वारदातों में आयी कमी

1696234145 d1a1551d66b0f1f7a96f

Related Posts

malhana 1

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना खेती भ्रमण एवं प्रशिक्षण संपन्न

Editor Editor
March 11, 2026
ghar 1

घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह

Editor Editor
March 11, 2026
raman deka 4 1

अपनी भावनाओं, दुख और खुशी को व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा होती है-श्री डेका

Editor Editor
March 11, 2026
WhatsApp Image 2026 03 11 at 5.38.28 PM

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

Editor Editor
March 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार