Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 2
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तीन माह की अल्प अवधि में जनहित में लिए बड़े फैसलों के लिए लोगों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Editor Editor
March 16, 2024 2 Mins Read
359 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तीन माह की अल्प अवधि में जनहित में लिए गए बड़े फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कम समय में ही सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसका लाभ पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय से कहा कि नई सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति देकर विकास का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को धान का 2 वर्ष का बकाया बोनस 3716 करोड रुपए भी तत्काल प्रदान किया गया। साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी अमल में लाई गई। राज्य में इस वर्ष 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से भुगतान भी किया गया है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन माह के कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य की माता बहनों के लिए सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू कर दी है। जिसके तहत 70 लाख से अधिक माताओं के खाते में ₹1000 के मान से 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पीएससी की पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया है।अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना शुरू हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के लिए नियद नेल्लानार यानी आपका अच्छा गांव योजना प्रारंभ हुई है। इस तरह छत्तीसगढ़ सुशासन और विकास के पथ पर बहुत तेजी से अग्रसर है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 1 1
Previous

विमानन कंपनी अलायंस एयर एवं राज्य शासन के मध्य अनुबंध हस्ताक्षरित

Untitled 3 1
Next

उद्योग मंत्री देवांगन सीएसआईडीसी के अध्यक्ष नियुक्त

Next
Untitled 3 1
March 16, 2024

उद्योग मंत्री देवांगन सीएसआईडीसी के अध्यक्ष नियुक्त

Previous
March 16, 2024

विमानन कंपनी अलायंस एयर एवं राज्य शासन के मध्य अनुबंध हस्ताक्षरित

Untitled 1 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.10.48 PM 1

आत्मनिर्भरता के मिसाल: औराटोला बनिस बालोद के पहिली लखपति दीदी ग्राम

Editor Editor
April 8, 2026
1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार