Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
PM AWAS
खबर छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना ने दिलाया आत्मसम्मान, जीवन हुआ खुशहाल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 18, 2025 2 Mins Read
88 Views
0 Comments

बेमेतरा जिले के विकासखण्ड के उत्तर दिशा में मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम झाल में निवास करने वाली कुंती बाई पति शिव सिंह की कहानी आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है। कुंती बाई एक अत्यंत गरीब मजदूर वर्ग की महिला हैं, जो वर्षों से अपने परिवार के साथ एक जर्जर खपरैल वाले कच्चे मकान में जीवनयापन कर रही थीं। हवा, पानी, गर्मी और बरसात जैसे मौसम में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु इन कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए आज वे अपने नवनिर्मित पक्के मकान में आत्मसम्मान के साथ जीवन जी रही हैं और यह संभव हो पाया है केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से।

कुंती बाई का नाम आर्थिक-सामाजिक जनगणना 2011 के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद पंचायत बेमेतरा द्वारा उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आज उनका पक्का आवास बनकर पूरी तरह तैयार है और वे उसमें परिवार के साथ गर्व पूर्वक रह रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में बहुआयामी सुधार आया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत् घर में शौचालय भी बनाया गया है। सौभाग्य योजना से कुंतीबाई के घर में बिजली लग गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उन्हें सस्ते दर पर खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। अब परिवार गंभीर बीमारी की स्थिति में भी उपचार हेतु सुरक्षित है। रसोई के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने से धुएं से मुक्ति और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

आज जब गांव वाले कुंती बाई के नये पक्के घर को देखकर उनकी पुरानी जिंदगी की चर्चा करते हैं, तो सबके चेहरों पर संतोष और सरकार के प्रति आभार का भाव होता है। कुंती बाई का कहना है कि अब हमें मौसम सके डरने की जरूरत नहीं है, हमारा अपना पक्का घर है, सुरक्षित, मजबूत और आत्मसम्मान से भरा। शासन की योजनाएं सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वह न केवल किसी एक परिवार की बल्कि पूरे समाज की दिशा बदल सकती हैं।

Tags:

ChhattisgarhCM Vishnu Deo Saipm awas yojnapm modiraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

MAHTARI01
Previous

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं वृद्ध महिलाएं

SEROGASI
Next

सेरोगेसी एक्ट मानवता के विकास में जरूरी कदम : नड्डा

Next
SEROGASI
July 18, 2025

सेरोगेसी एक्ट मानवता के विकास में जरूरी कदम : नड्डा

Previous
July 18, 2025

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं वृद्ध महिलाएं

MAHTARI01

Related Posts

dfgfghg 1

महासमुंद जिले में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित

Editor Editor
February 19, 2026
dsfgdds 1

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1.58 करोड़ रूपए के विकास कार्याे का किया भूमिपूजन व शुभारंभ

Editor Editor
February 19, 2026
oioiok 1

शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय में स्वच्छता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का संकल्प

Editor Editor
February 19, 2026
gfhghfggf 1

गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान

Editor Editor
February 19, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार