Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
ambikapur
खबर छत्तीसगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 22, 2025 2 Mins Read
172 Views
0 Comments

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ शामिल हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरगुजा अंचल के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र का मुख्यालय अंबिकापुर अब एक प्रमुख रेल स्टेशन के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देशभर में रेलवे का यह कायाकल्प “विकसित भारत” की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायकगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आई.जी. दीपक झा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1337 स्टेशनों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 103 स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनका आज उद्घाटन किया गया। इन स्टेशनों के डिज़ाइन में स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को भी शामिल किया गया है। अमृत स्टेशनों में भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, दिव्यांगजन के लिए रैंप, शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह पहल भारतीय रेलवे के विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक पहचान को भी सहेजने का कार्य कर रही है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

korva
Previous

पहाड़ी कोरवा ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जनजातीय परिवार ने किया पारंपरिक स्वागत

image 2025 05 22T174013.866
Next

अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: CM साय

Next
image 2025 05 22T174013.866
May 22, 2025

अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: CM साय

Previous
May 22, 2025

पहाड़ी कोरवा ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जनजातीय परिवार ने किया पारंपरिक स्वागत

korva

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.36 PM

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.06 PMfxg

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 :मल्लखंभ प्रतियोगिता के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ की पुरूष टीम 124.35 अंक के साथ रही विजेता

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.40.41 PM

उग्रवाद की खामोशी से विकास की गूंज तक: ककनार घाटी में बदली तस्वीर

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.05.39 PM

​रफ्तार और शक्ति का महासंग्राम :बस्तर की धरा पर संपन्न हुई खेलो इंडिया एथलेटिक्स स्पर्धाएं

Editor Editor
April 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार