Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1780137486 1f87d0ebc482d76a06e5
जोहार छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना बनी बिजली बचत की नई ताकत

Editor Editor
May 30, 2026 2 Mins Read
65 Views
0 Comments
  • जशपुर के प्रभाष कुमार जैन को हर माह हजारों रुपये की राहत, सौर ऊर्जा से घर हुआ आत्मनिर्भर

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से हजारों परिवार स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी प्रभाष कुमार जैन इसकी सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आए हैं।
    श्री जैन ने अपने घर की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। इस परियोजना पर लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत आई, जिसमें उन्हें शासन की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इससे सोलर सिस्टम लगाने की लागत में उन्हें बड़ी आर्थिक सहायता मिली।
    श्री जैन बताते हैं कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 4 से 5 हजार रुपये तक आता था। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद बिजली खर्च में लगातार कमी आ रही है और आने वाले समय में इससे और अधिक बचत होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी उन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई। आवेदन से लेकर स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
    श्री जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल बिजली बिल का बोझ कम होता है, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों को सस्ती, स्वच्छ और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में नागरिक इस योजना से जुड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। योजना के माध्यम से परिवारों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ हरित ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1780138003 c5a4b148520716c41f4d 1
Previous

 राज्यपाल श्री डेका ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर

1780137411 deb3c8f0e0c32f43f2ba
Next

सुशासन तिहार: अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने सरकार संकल्पित

Next
1780137411 deb3c8f0e0c32f43f2ba
May 30, 2026

सुशासन तिहार: अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने सरकार संकल्पित

Previous
May 30, 2026

 राज्यपाल श्री डेका ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर

1780138003 c5a4b148520716c41f4d 1

Related Posts

cvcbfc

बाल विवाह के खिलाफ कल से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

Editor Editor
November 26, 2026
79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार