Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
raj.2
नवा छत्तीसगढ़

 राज्योत्सव में पुलिस विभाग की प्रदर्शनी बनी सजीव रंगमंच

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 5, 2025 3 Mins Read
57 Views
0 Comments

राज्योत्सव में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो सभी के लिए कुछ नया है। जहां पुलिस विभाग की नए आपराधिक कानूनों पर बनाई गई प्रदर्शनी सजीव रंगमंच बन चुकी है और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी इस मंच के नाट्य अभिनेता। कोई पुलिस अधिकारी बनें हैं पीड़ित तो कोई बना है जज और सभी मिलकर लोगों को दे रहे हैं नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी। किस प्रकार नए भारत के नए कानून लोगों को त्वरित न्याय दिलाने में सहयोगी हो रहे हैं प्रदर्शित किया जा रहा है।

राज्योत्सव में बनी पुलिस की प्रदर्शनी में लगातार लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही बनी हुई है। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा निर्देशित नाटक ‘न्यायपथ – नये कानूनों का नया दौर दण्ड से न्याय की ओर’ का आकर्षक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस नाट्य प्रस्तुति में पुलिस की कार्यप्रणाली में नए आपराधिक कानूनों और न्याय सहिंता में हुए बदलावों को दिखाते हुए उनके द्वारा प्रकरणों के त्वरित न्याय की व्यवस्था को दर्शाया गया है।

एसोसिएट डायरेक्टर आनंद ने बताया कि इस नाटक में किसी घटना के घटित होने के बाद उस पर पुलिस की कार्रवाई और नवीन आपराधिक कानूनों से जनता के हित में बनाये गए प्रावधानों को दिखाया गया है। जहां घटना के बाद 112 कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी, मोबाइल डाटा टर्मिनल द्वारा पीड़ित तक पहुंच, केंद्रीय कमान और नियंत्रण केंद्र द्वारा उसका समन्वयन, ई एफआईआर एवं जीरो एफआईआर जारी करने के तरीके, आईओ मितान ऐप्प से फ़ोटो मैच फीचर के द्वारा सीसीटीएनएस में फेस मैच एवं मोबाइल डाटा टर्मिनल से छानबीन का दृश्य दिखाया गया है। यहां थाना सिटी कोतवाली रायपुर का भी दृश्य बनाया गया है जहां सेल को प्रदर्शित किया गया है।

जहां अपराध की जांच के लिए क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (क्रिमेक), एनसीआरबी की योजना के तहत नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एनएएफआईएस), क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (सीआरपीआईएस) का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल जांच और मेडिकल रिपोर्ट की ऑनलाइन तीव्र गति से निपटान के लिए मेडलीपर सिस्टम को दिखाया जा रहा है। इसके द्वारा पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट समय पर प्राप्त होगी। ई- फोरेंसिक्स द्वारा सबूतों की जांच एवं अन्वेषण को दर्शाया जा रहा हैं।

इसके बाद कोर्ट की प्रणाली में नए आपराधिक कानूनों से ई प्रॉसिक्यूशन एवं ई साक्ष्य द्वारा न्यायिक प्रकरणों के अविश्वसनीय गति से सम्पन्न होने को प्रदर्शित किया गया है। जिससे न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशालिता में वृद्धि हुई है। साथ ही ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में ई साक्ष्य के साथ त्वरित न्याय को भी दिखाया गया है। जहां 60 दिनों में न्याय प्रक्रिया के पूर्णता को दिखाया है। इस नाटक के माध्यम से नवीन आपराधिक कानूनों से न्याय के चारों स्तंभों पुलिस, मेडिकल, अभियोजन एवं न्यायालय में एकीकरण द्वारा लोगों को जल्द मिलने वाले लाभ को बताया गया है। जहां हर प्रक्रिया निर्धारित समय में तकनीकी सहायता से सम्पन्न होगी।

जहां नवीन आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय सुरक्षा अधिनियम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें कानूनों से जुड़े आसान सवाल हैं और क्विज के अंत में उनके सही जवाब भी बताएं जाते हैं।

सभी प्रदर्शनी में आकर लें विशेष क्विज प्रतियोगिता में भाग – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभी नागरिकों से गृह विभाग द्वारा आयोजित आकर्षक प्रदर्शनी में आकर नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी लेने एवं पुलिस कार्यप्रणाली एवं न्याय प्रणाली में तकनीकी के उपयोग द्वारा पारदर्शिता और प्रभाविता का अवलोकन करने साथ ही क्यूआर कोड द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया है।

Share Article

Other Articles

sbji
Previous

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की सफलता की कहानी

bvbv
Next

अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला

Next
bvbv
November 5, 2025

अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला

Previous
November 5, 2025

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की सफलता की कहानी

sbji

Related Posts

WhatsApp Image 2026 03 29 at 7.34.18 PM

अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से

Editor Editor
March 29, 2026
untitled 66 1751371605 1

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक नई वेबसाइट वन क्लिक सिंगल विंडो सिंगल-पोर्टल किया लॉंच

Editor Editor
March 24, 2026
juhfg 1

नवाचार से खेती को नई पहचान दे रहे युवा किसान अंकित लकड़ा

Editor Editor
March 24, 2026
mjnyhfbg

जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार

Editor Editor
March 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार