Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1770820695 322de3ce121fcb151297
खबर छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से दंतेवाड़ा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

Editor Editor
February 11, 2026 2 Mins Read
18 Views
0 Comments

ग्रामीणों को आय और सतत आजीविका का नया अवसर

रायपुर. जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य किसानों को कम लागत, पर्यावरण-अनुकूल एवं स्थायी आजीविका गतिविधि से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि करना है।

योजना के तहत चयनित किसानों को 6-6 मधुमक्खी बक्से मधुमक्खियों सहित, आवश्यक उपकरण तथा तीन दिवसीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। तकनीकी सहयोग हंबल बी संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजना की अधिकांश राशि जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से वहन की जा रही है, जबकि हितग्राहियों से स्वामित्व की भावना विकसित करने हेतु नाममात्र का अंशदान लिया जा रहा है। 

परियोजना का प्रारंभिक क्रियान्वयन गीदम विकासखंड में किया जा रहा है। प्रथम चरण में बिंजाम, सियानार, समलूर, झोड़ियाबाड़म, बड़े कारली, कारली, घोटपाल, कासौली एवं कुतुलनार ग्रामों के कुल 100 किसानों को वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इससे प्रत्येक हितग्राही को शहद उत्पादन से प्रतिवर्ष लगभग 25 से 30 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उत्पादित शहद का संग्रहण एवं विपणन सहयोगी संस्था के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे किसानों को बाजार संबंधी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मधुमक्खी पालन से शहद, मोम, पराग एवं रॉयल जेली जैसे उत्पाद प्राप्त होते हैं। साथ ही परागण के माध्यम से फसलों की उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। यह पहल महिला स्व-सहायता समूहों, पशु सखियों एवं लघु कृषकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। इससे जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा। 

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

rajim 03
Previous

राजिम कुंभ कल्प में दर्शनीय स्थलों की दी जा रही डिजिटल जानकारी

Screenshot 2026 02 11 230634
Next

दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल: शासन की स्वरोजगार योजना से हेमंत साहू बने आत्मनिर्भर

Next
Screenshot 2026 02 11 230634
February 11, 2026

दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल: शासन की स्वरोजगार योजना से हेमंत साहू बने आत्मनिर्भर

Previous
February 11, 2026

राजिम कुंभ कल्प में दर्शनीय स्थलों की दी जा रही डिजिटल जानकारी

rajim 03

Related Posts

press club

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

www.jayjohar.com
March 2, 2026
ghfgfg 1

छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी

Editor Editor
March 2, 2026
ghjgt 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

Editor Editor
March 2, 2026
deka 1

सेवा और समर्पण भाव के कारण भारतीय डॉक्टरों को देश के बाहर भी मिलता है सम्मान – श्री डेका

Editor Editor
March 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार