Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
GHGHF
खबर छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अम्बिकापुर प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 10, 2025 One Min Read
49 Views
0 Comments

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 20 नवम्बर 2025 को अम्बिकापुर आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वे भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यह आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में संपन्न होगा, जहां छत्तीसगढ़ तथा सरगुजा संभाग के जनजातीय समुदायों की भागीदारी रहेगी।

अंबिकापुर कलेक्टर विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इसमें डोम व्यवस्था, पंडाल निर्माण, बैठक एवं पार्किंग प्रबंध, आगमन व निकासी मार्ग, वीआईपी और अतिथि कक्ष, मैदान की सफाई, पेयजल उपलब्धता, सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण के कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को परस्पर समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को भली-भांति सुनिश्चित करने कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share Article

Other Articles

JLASAY
Previous

 तांदुला जलाशय से हर खेत तक पानी पहुँचाकर रचा ‘जल क्रांति’ का इतिहास

aapda
Next

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Next
aapda
November 10, 2025

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Previous
November 10, 2025

 तांदुला जलाशय से हर खेत तक पानी पहुँचाकर रचा ‘जल क्रांति’ का इतिहास

JLASAY

Related Posts

bastardd

छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा

Editor Editor
February 17, 2026
chitrakot mahotsav

एशिया के नियाग्रा चित्रकोट में बिखरेगी बस्तर की सांस्कृतिक छटा

Editor Editor
February 17, 2026
sarguja vikas

सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Editor Editor
February 17, 2026
chak

मुख्यमंत्री ने कुम्हार के चाक पर गढ़ा दीया, पारंपरिक शिल्पकारों से किया आत्मीय संवाद

Editor Editor
February 17, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार