Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.15.42 PM
जोहार छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे

Editor Editor
November 27, 2026 3 Mins Read
4 Views
0 Comments

रायपुर, 27 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके तहत 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। वहीं नागरिकों को 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। स्व-गणना पूरी तरह ऐच्छिक होगी, इसे कराना अनिवार्य नहीं है। जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।

जनगणना की तैयारियों को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सभी जिला कलेक्टरों, संभागायुक्तों और जिला जनगणना अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित जनगणना पूरी करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने प्रगणकों के प्रशिक्षण, नियमित निगरानी और मैदानी स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया गया है। दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें प्रजनन, दिव्यांगता, धर्म और जाति जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न भी शामिल होंगे। इन आंकड़ों के आधार पर देश और राज्यों की विकास योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना में लगे कर्मचारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी जाएं और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों को बताया जाए कि जनगणना में दी गई जानकारी केवल आंकड़ों के संकलन के लिए है। इसका किसी प्रमाण पत्र या अन्य सरकारी पात्रता से कोई संबंध नहीं है। जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक संबंधी निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया।

जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक आईडी जनरेट होगी, जिसे घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। स्व-गणना के बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर सर्वेक्षण होगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।

प्रदेश के सभी 33 जिलों, 14 नगर निगमों, 19,978 गांवों और 195 नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके लिए लगभग 60,682 गणना ब्लॉक बनाए जाने का अनुमान है। जनगणना कार्य के लिए 62,102 प्रगणकों और 10,667 पर्यवेक्षकों की आवश्यकता होगी। प्रत्येक गणना ब्लॉक में लगभग 800 की जनसंख्या शामिल होगी। नए बसाहटों, झुग्गी बस्तियों, बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक भवनों को भी गणना में शामिल किया जाएगा।

जनगणना कर्मियों को तैयार करने के लिए पांच स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था बनाई गई है। फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 2 से 12 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में होगा। इसके बाद 21 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनगणना के लिए विशेष मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जो 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा। इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी इसमें ऑफलाइन जानकारी दर्ज की जा सकेगी।

जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल के माध्यम से गणना ब्लॉकों का गठन, कर्मचारियों को कार्य आवंटन, प्रशिक्षण और निगरानी की जाएगी। नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पासवर्ड, ओटीपी और डेटा एन्क्रिप्शन जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। दिसंबर 2026 के मध्य से 28 फरवरी 2027 तक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि नागरिकों को जनगणना की प्रक्रिया और निर्धारित तिथियों की जानकारी मिल सके।

Tags:

Census 2027chhattisgarh newsDigital CensusGovernment NewsPopulation Censusraipur news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.07.35 PM
Previous

छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर कार्यशाला

WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.26.54 PM
Next

धान खरीदी केंद्रों में किसानों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण

Next
WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.26.54 PM
November 27, 2026

धान खरीदी केंद्रों में किसानों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण

Previous
November 27, 2026

छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर कार्यशाला

WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.07.35 PM

Related Posts

images 43 1

प्रदेश में 83.27 लाख राशनकार्डधारियों को मिल रहा राशन

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 9.04.04 PM

करमा महोत्सव में 71.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.26.54 PM

धान खरीदी केंद्रों में किसानों का हो रहा स्वास्थ्य परीक्षण

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 8.07.35 PM

छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर कार्यशाला

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार