चित्रकोट को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज
- 31 नए राम वनगमन स्थलों पर दो माह में शुरू होंगे काम
- 144 पर्यटन स्थलों का सर्वे पूरा, 20 जगहों पर बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी प्राथमिकता
रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं को अब समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की तैयारी है। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और तय समय-सीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के नए स्थलों पर काम शुरू करने और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने सहित कई अहम फैसलों पर जोर दिया गया।
चित्रकोट के लिए दो सप्ताह में तैयार होगा प्रस्ताव
बैठक में चित्रकोट जलप्रपात को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्री ने डीपीआर और प्रेजेंटेशन तैयार कर दो सप्ताह के भीतर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वहीं सिरपुर पर्यटन विकास की तैयार डीपीआर का प्रस्तुतीकरण करने को भी कहा गया।
144 स्थलों का सर्वे, 20 पर फास्ट ट्रैक में सुविधाएं
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने प्रदेश के 144 पर्यटन स्थलों का गैप फिलिंग असेसमेंट पूरा कर लिया है। सर्वे के आधार पर प्राथमिकता वाले 20 पर्यटन स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं तेजी से विकसित की जाएंगी। इनके संचालन और रखरखाव के लिए स्थानीय समितियों को जिम्मेदारी देने या सुलभ इंटरनेशनल जैसी संस्थाओं का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
राम वनगमन परिपथ के 31 नए स्थलों पर दो माह में काम
राम वनगमन पर्यटन परिपथ के पहले से विकसित स्थलों के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के साथ नई परियोजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू करने के निर्देश दिए गए। नए चिन्हित 31 स्थलों के लिए डीपीआर, टेंडर और एजेंसी चयन की प्रक्रिया दो माह में पूरी कर कार्यादेश जारी करने को कहा गया है।
पहले चरण में चयनित 10 स्थलों के साथ बस्तर के एक-दो महत्वपूर्ण स्थलों को भी शामिल करने की संभावना पर चर्चा हुई। इसके लिए आवश्यक बजट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में प्रभु श्रीराम की नवीन प्रतिमा की स्थापना के लिए मंदिर समिति से समन्वय कर जल्द कार्रवाई करने को भी कहा गया।
रामलला दर्शन योजना में वैकल्पिक ट्रेन की तैयारी
रामलला दर्शन योजना की समीक्षा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। आईआरसीटीसी की पेंट्री बोगी में तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था