Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
dff14369 7c96 4b72 ad71 39a499e527ab 2
खबर छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, CM साय का निमंत्रण स्वीकार

Editor Editor
September 28, 2026 2 Mins Read
10 Views
0 Comments

रायपुर : बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वह 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में शामिल होने से बस्तर की जनजातीय संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री का निमंत्रण पत्र सौंपे जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप और संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन मौजूद रहे।

मुरिया दरबार में दिखेगी बस्तर की सांस्कृतिक पहचान

बस्तर दशहरा मां दंतेश्वरी को समर्पित देश की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। इसकी खास पहचान जनजातीय रीति-रिवाज, लोक आस्था और सामुदायिक सहभागिता है। इसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा मुरिया दरबार है, जहां सामाजिक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद की परंपरा देखने को मिलती है।

मांझी और चालकी जैसे पारंपरिक पद भी बस्तर की सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मु जुलाई 2026 में बस्तर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान इन पारंपरिक संस्थाओं की भूमिका का उल्लेख कर चुकी हैं।

राष्ट्रपति की मौजूदगी को लेकर उत्साह

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की ऐसी सांस्कृतिक परंपरा है, जिसकी पहचान देश और दुनिया तक है। मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की उपस्थिति बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के लिए गौरव का अवसर होगी।

उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति यहां के जनजीवन, लोक आस्था, कला, प्रकृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ी है। राष्ट्रपति की मौजूदगी से इन परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिलने के साथ बस्तर में सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं।

बस्तर की संस्कृति से राष्ट्रपति का पुराना जुड़ाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर की संस्कृति से पहले भी जुड़ाव रहा है। फरवरी 2026 में उन्होंने जगदलपुर में बस्तर पंडुम का उद्घाटन किया था। उस दौरान उन्होंने बस्तर की प्राचीन संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं का उल्लेख किया था।

जुलाई 2026 में बस्तर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान भी राष्ट्रपति ने जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ विकास में स्थानीय समुदायों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया था।

23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की मौजूदगी बस्तर दशहरा के इस पारंपरिक आयोजन को एक खास राष्ट्रीय मंच देगी। इससे बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जनजातीय जीवन की पहचान को देशभर में और व्यापक रूप से सामने आने का अवसर मिलेगा।

Tags:

Bastar CultureBastar Dussehrachhattisgarh newsDraupadi MurmuMuria DarbarVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

photo collage.png 1 2
Previous

धमतरी में बाढ़ के बीच 9 लोगों का रेस्क्यू, प्रशासन-पुलिस और ग्रामीणों की टीम ने संभाला मोर्चा

fdcfc5c9 5f90 478d af75 a804c11c96c5 1
Next

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को ग्लोबल बाजार से जोड़ने की तैयारी, 400 से ज्यादा ट्रैवल एजेंसियां जुड़ीं

Next
fdcfc5c9 5f90 478d af75 a804c11c96c5 1
September 28, 2026

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को ग्लोबल बाजार से जोड़ने की तैयारी, 400 से ज्यादा ट्रैवल एजेंसियां जुड़ीं

Previous
September 28, 2026

धमतरी में बाढ़ के बीच 9 लोगों का रेस्क्यू, प्रशासन-पुलिस और ग्रामीणों की टीम ने संभाला मोर्चा

photo collage.png 1 2

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 01 at 8.24.22 PM

बस्तर की बदली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर दिखेगी, 41 इन्फ्लुएंसर ने देखा बदलाव

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.40.48 PM

जमीन पर बैठ बच्चों संग खेले अरुण साव, मिठाई-खिलौने पाकर खिल उठे नन्हों के चेहरे

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Editor Editor
October 1, 2026
IMG 20260411 WA0339bnth

छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

Editor Editor
October 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार