Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
pm modi
खबर छत्तीसगढ़नवा छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ इसी माह के अंतिम सप्ताह में, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक करा सकते हैं नामांकन

Editor Editor
January 10, 2024 2 Mins Read
370 Views
0 Comments

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन के बाद प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर प्रदान करता है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में समस्त नामांकित प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों द्वारा भी किया जा सकता है। नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने प्रतिवर्ष लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन कर सीधे संवाद स्थापित किया जाता है। यह समय है जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाएं। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में सहयोग करें और उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदान करने प्रेरित करें।

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक इस कार्यकम में 05 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देकर अपना नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाईट लिंक ीजजचेरूध्ध्पददवअंजमपदकपंण्उलहवअण्पदध्चचब.2024ध् के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वारियर व सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। नामांकन के साथ-साथ विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक प्रधानमंत्री से अपने पूछे जाने वाले प्रश्न भी प्रेषित कर सकते हैं। चयनित प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आयोजित जीवंत कार्यक्रम में दिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में सभी विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का शत्-प्रतिशत नामांकन करवाए। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों द्वारा भी किया जा सकता है। नामांकन कार्य में व्यवसायिक शिक्षा के प्रशिक्षकों और आईसीटी के डिजी मित्रों का भी सहयोग लिया जा सकता है। कोचिंग कक्षाओं के प्रतिभागियों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाए।

परीक्षा पे चर्चा हेतु रजिस्ट्रेशन हेतु छात्रों को अधिकारिक वेबसाईट https://innovateindia.mygov.in/ppc-2024/ पर जाना होगा। अगली पेज पर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है। इसके बाद परीक्षा पे चर्चा-2024 के लिंक पर जाना होगा। यहां एक नई विन्डो पर रीडायरेक्ट करेगा, नीचे स्क्रॉल करें और भाग लें अनुभाग के अंतर्गत ‘छात्र (स्वयं भागीदारी)‘ पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन हेतु अपनी प्राथमिक जानकारी नाम, मोबाइल, ई-मेल आदि दर्ज करें। इसी प्रकार शिक्षक, शिक्षक के माध्यम से विद्यार्थी व अभिभावक भी भाग ले सकते है। फिर दूसरा वेब पेज आयेगा वहां अपने मोबाइल नम्बर या ई-मेल आईडी से लॉगइन करें। आवेदन पत्र भरें और जमा करें।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 23
Previous

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, हॉस्पिटल संचालन प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाओं के लिए एस्टीमेट तैयार करने दिए निर्देश

Untitled 24 1
Next

उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल

Next
Untitled 24 1
January 10, 2024

उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल

Previous
January 10, 2024

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, हॉस्पिटल संचालन प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाओं के लिए एस्टीमेट तैयार करने दिए निर्देश

Untitled 23

Related Posts

1779805723 45c10c39fa1f47244507 1

जलवायु परिवर्तन अउ माइक्रो प्लास्टिक के चुनौती ले निपटे बर युवा मन ला सहयोग करना होही – राज्यपाल

Editor Editor
May 26, 2026
WhatsApp Image 2026 05 26 at 6.12.21 PM

मंत्रिपरिषद के बड़ फैसला

Editor Editor
May 26, 2026
WhatsApp Image 2026 05 26 at 6.43.22 PM

मुख्य सचिव ह ई-प्रगति पोर्टल म जियोटैग फोटो के संग रिपोर्ट अपलोड करे के दीस निरदेस

Editor Editor
May 26, 2026
WhatsApp Image 2026 05 26 at 7.46.20 PM

सहकारिता के मजबूती से किसान मन ला बनाय जाय आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील

Editor Editor
May 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार