Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
project veergatha
नवा छत्तीसगढ़

प्रोजेक्ट वीरगाथा 3.0: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आजादी के दिवानों और वीर जवानों की गाथाओं पर होंगे कार्यक्रम

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
September 13, 2023 3 Mins Read
585 Views
0 Comments

प्रत्येक विजेता को मिलेगा 10 हजार रूपए की पुरस्कार राशि, पदक और रक्षा मंत्रालय का प्रमाण पत्र, राज्य स्तर पर 8 और जिला स्तर पर 4 विजेता होंगे सम्मानित

आजादी के 75 वें वर्ष गांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में देश के आजादी के दिवानों और सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों की गाथाओं पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वीरगाथा प्रोजेक्ट 3.0 के तहत किए जाने वाले इन आयोजनों में शासकीय और अशासकीय स्कूलों के कक्षा 3 से 12 वीं तक के स्कूली बच्चें विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

प्रोजेक्ट वीरगाथा 3.0 में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों की जीवन से मिली सीख, वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान, मेरे सपनों में रानी लक्ष्मीबाई, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन, आजादी के आंदोलन में आदिवासियों का योगदान आदि विषयों रखें गए है। विद्यार्थी इन विषयों पर आधारित कविता, कहानी, पेटिंग, मल्टीमीडिया प्रस्तुति देंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों को प्रस्तुति के पूर्व स्कूलों को Mygov पोर्टल पर प्रविष्टियां ऑनलाईन जमा होना शुरू हो चुका है। प्रविष्टियों के मामले में छत्तीसगढ़ अभी देश में चौथे स्थान पर है।

छत्तीसगढ़ से 7979 प्रविष्टियों की जा चुकी हैं, इनमें शासकीय स्कूलों से 7638, निजी स्कूलों से 85 और सीबीएसई पाठयक्रम वाले स्कूलों से 256 प्रविष्टियां की जा चुकी हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाए और 15 सितम्बर के भीतर की समय सीमा में पोर्टल में एंट्री हो जाएं। छात्रों की ओर से स्कूल प्रविष्टियां जमा करेंगे फिर इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर सुपर 100 विजेता चयनित होंगे। यह चार श्रेणियों (कक्षा 3-5, 6-8, 9-10,11-12) में से 25 विजेता घोषित होंगे। प्रत्येक विजेता को 10 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एक पदक और रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से इन विजेताओं को पुरस्कृत करेगा। राज्य, संघ राज्य क्षेत्र स्तर के 8 विजेता (प्रत्येक श्रेणी से 2 विजेता) होंगे। सुपर 100 विजेता इसमें शामिल नही होंगे। संबंधित राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश के विजेता वहां के प्रधान सचिव या सचिव शिक्षा द्वारा सम्मानित होंगे। जिला स्तर पर 4 विजेता (प्रत्येक श्रेणी से 1 विजेता) होगा। सुपर 100 व राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश के विजेता इसमें शामिल नहीं होंगे।

जिला आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट, जिला उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा छात्रों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा सभी जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्कूल Mygov पर 15 सितम्बर तक चार सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां अपलोड करें। सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रत्येक श्रेणी में शामिल हुए छात्रों की संख्या अपलोड करवाएं। इसके बाद 17 अक्टूबर तक कॉन्सेप्ट नोट के तहत दिए गए शीर्ष के अनुसार जिला नोडल अधिकारियों द्वारा प्रविष्टियों का जिला स्तरीय मूल्यांकन किया जाए।

जिला नोडल अधिकारी द्वारा पोर्टल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य के नोडल अधिकारियों को भेंजी जाएं। 19 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक राज्य नोडल अधिकारी द्वारा जिला नोडल अधिकारियों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाए और पोर्टल के जरिए सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां शिक्षा मंत्रालय (एमओई) को अग्रेषित की जाएं। 10 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय स्तर समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर समिति द्वारा 15 दिसम्बर तक शिक्षा मंत्रालय को परिणाम प्रेषित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा 20 दिसम्बर तक रक्षा मंत्रालय (एमओडी) को परिणाम आगे भेंजे जाएंगे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

resham
Previous

रेसम सूत ले माई लोगिन मन गढ़त हे अपन सुघ्घर भविष्य.. खुलत हे कमई के रद्दा

ganesh
Next

चन्द्रहासिनी समूह की दीदियों द्वारा निर्मित इकोफ्रेंडली गणपति विराजेंगे इस बार घरों और पंडालों में

Next
ganesh
September 13, 2023

चन्द्रहासिनी समूह की दीदियों द्वारा निर्मित इकोफ्रेंडली गणपति विराजेंगे इस बार घरों और पंडालों में

Previous
September 12, 2023

रेसम सूत ले माई लोगिन मन गढ़त हे अपन सुघ्घर भविष्य.. खुलत हे कमई के रद्दा

resham

Related Posts

mgnrega 1

सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 6.37.31 PM

महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 6.11.51 PM

नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 6.06.26 PM

ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर

Editor Editor
April 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार