Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image 2025 05 25T104916.092 780x400 1
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, सीएम साय से निवेशकों की मुलाकात

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
May 25, 2025 One Min Read
115 Views
0 Comments

दिल्ली। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दो प्रमुख निवेशकों ने मुलाकात की और राज्य में बड़े निवेश प्रस्ताव रखे। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

मेदांता अस्पताल के संस्थापक और प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। इस परियोजना में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। डॉ. त्रेहन ने बताया कि यह अस्पताल विश्वस्तरीय तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों, रिसर्च व प्रशिक्षण की सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

इसी प्रकार, वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने रायपुर में एक पेय संयंत्र लगाने की योजना साझा की, जिसमें कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस आधारित उत्पादों का निर्माण होगा। इस परियोजना में 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के सैकड़ों अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने इन प्रस्तावों का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ये दोनों परियोजनाएं न केवल विकास को गति देंगी, बल्कि युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएंगी।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

image 2025 05 25T105128.493
Previous

मुख्यमंत्रियों की परिषद बैठक में शामिल हुए सीएम साय

op
Next

रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम समर्पित होकर कर रहे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Next
op
May 26, 2025

रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम समर्पित होकर कर रहे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Previous
May 25, 2025

मुख्यमंत्रियों की परिषद बैठक में शामिल हुए सीएम साय

image 2025 05 25T105128.493

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 02 at 10.27.30 PM

अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.36 PM

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.45.06 PMfxg

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 :मल्लखंभ प्रतियोगिता के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ की पुरूष टीम 124.35 अंक के साथ रही विजेता

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 04 02 at 8.40.41 PM

उग्रवाद की खामोशी से विकास की गूंज तक: ककनार घाटी में बदली तस्वीर

Editor Editor
April 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार