Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
vishnu deo sai
खबर छत्तीसगढ़

नंदन-वंदन-अभिनंदन के नारों से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सजा रायगढ़

Editor Editor
December 27, 2023 2 Mins Read
263 Views
0 Comments

रायपुर। शपथ लेने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। चार बार से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे साय के प्रति गहरा लगाव रायगढ़ की जनता के भीतर हैं और इसका उत्साह रायगढ़ में तैयारियों के रूप में छलक रहा है। शहर भर में चौक-चौराहों में विभिन्न संगठनों द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। अपने प्रिय नेता के स्वागत में नारे हर जगह नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में नजर आ रहा है। श्याम टाकीज के पास महिलाओं ने स्वागत के लिए बड़ा मंच तैयार किया है। मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में राशि शामिल किये जाने से महिलाओं में बहुत हर्ष है और इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताने उन्होंने तैयारी की है। रायगढ़ की आम जनता के साथ मुख्यमंत्री बहुत आत्मीय हैं। इसकी वजह से नागरिक मंच भी अपने-अपने वार्डों में उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। कबीर चौक, जूट मिल चौक, शहीद चौक और सुभाष चौक में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

रायगढ़ के स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले दो दशकों से मुख्यमंत्री श्री साय का घनिष्ठ लगाव रायगढ़ जिले से रहा है। मुख्यमंत्री लोगों के घरों में सुख-दुख में शिरकत करते रहे हैं। चूंकि मुख्यमंत्री बहुत सहज-सरल स्वभाव के हैं इसलिए रायगढ़ का हर रहवासी उनसे गहरी आत्मीयता महसूस करता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि चूंकि मुख्यमंत्री हर आयोजन में आते-जाते रहते हैं। साय अपनी गहरी व्यस्तता के बीच भी इनमें भाग लेने का समय निकाल लेते हैं। रायगढ़ जिले के लोगों ने जब भी अपनी तकलीफें उनके समक्ष रखी। चाहे प्रदेश स्तर की कोई समस्या हो अथवा दिल्ली में किसी तरह की दिक्कत हो। अपने इलाके के लोगों की समस्याओं को दूर करने की उन्होंने हर संभव कोशिश की। सभी लोग उन्हें मिलकर यह बताना चाहते हैं कि आज प्रदेश में जिस सर्वाेच्च पद पर वे पहुँचे, उसके पीछे उन सभी की दुआ है जिनसे श्री साय ने अपने सुख-दुख साझा किये हैं।

रायगढ़ के स्थानीय निवासियों ने बताया कि श्री साय का रायगढ़ जिले से जीवंत लगाव रहा है। सांसद के रूप में उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया अपितु रायगढ़ लोस क्षेत्र की बात भी संसद में रखी। यह रायगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है कि केंद्र में प्रतिनिधित्व प्राप्त करने के बाद उनके क्षेत्र से सांसद रहे श्री साय को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

रायगढ़ के लोगों ने कहा कि हम सब गौरवान्वित हैं और यह जश्न का समय है। मुख्यमंत्री हमारे बीच अपनी खुशियां साझा करने आ रहे हैं और हम सबके मन में इसके लिए गहरा उत्साह छलक रहा है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 64
Previous

अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाले वीर बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Untitled 65
Next

प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next
Untitled 65
December 27, 2023

प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Previous
December 27, 2023

अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाले वीर बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Untitled 64

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 8.43.22 PM

नक्सल क्षेत्र म उम्मीद के नवा किरन

Editor Editor
April 8, 2026
1775650293 6f0b2cb9dac5bcbf9433

वन धन विकास केंद्र पंचक्की: स्व-सहायता समूह मन ल 23 लाख ले जादा के सालाना आय

Editor Editor
April 8, 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 5.39.19 PM

कभू बंदूक, अब रोजगार: आत्मसमर्पित माओवादी मन के जियई-खाई के काम ले सुधरत हे भविष्य

Editor Editor
April 8, 2026
1775648934 4a4a2018e24704f95abf 1

ग्राम पंचायत तेलासी में पहुंचिस ‘हर घर नल से जल’, संचालन के जिम्मेदारी पंचायत ल सौंपी गिस

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार