Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 22 1
खबर छत्तीसगढ़

‘आस्था’ स्पेशल ट्रेन से रामभक्त रवाना हुए अयोध्या धाम, संस्कृति मंत्री ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
February 26, 2024 2 Mins Read
291 Views
0 Comments

रायपुर। श्रीरामलला के दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहरों में उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज को राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से रामभक्तों को अयोध्या धाम लेकर जा रही ’आस्था’ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन करना लोगों के जीवन का एक अविस्मरणीय पल है। वे लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं प्रभु के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन का प्रबंध करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अग्रवाल ने कहा कि आस्था ट्रेन लोगों की भावनाओं का प्रकटीकरण है। अयोध्या धाम जा रहे प्रत्येक श्रद्धालुओं में खुशी है कि वह अयोध्या जाकर वहां 500 सालों के बाद बने राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने बताया कि, इस ट्रेन से लगभग 1300 राम भक्त अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन लाभ लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ख्याल रखा गया है। यात्रा में उनके निवास एवं भोजन के साथ ही सुरक्षा और स्वास्थ्य की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रामलला दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी आदि जो भी मोदी की गारंटी थी। इसे राज्य सरकार ने 3 महीनों में ही अधिकांश वायदों को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने कुछ दिन पहले ही आईआरसीटीसी के साथ समझौता किया है, जिसके तहत 5 मार्च से प्रत्येक सप्ताह एक विशेष दर्शन यात्रा ट्रेन छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए लेकर जाएगी। एक बार में 850 यात्री सफर करेंगे। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत विभिन्न इलाकों से होकर चलाई जाएगी।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 21 1
Previous

मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड: पर्यटन मंत्री अग्रवाल

Untitled 4 1
Next

19 वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत की प्रगति यात्रा में विज्ञान की भूमिका पर हुई चर्चा

Next
Untitled 4 1
February 26, 2024

19 वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत की प्रगति यात्रा में विज्ञान की भूमिका पर हुई चर्चा

Previous
February 26, 2024

मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड: पर्यटन मंत्री अग्रवाल

Untitled 21 1

Related Posts

1775486538 e1df76f607c2cea4bbe5

छत्तीसगढ़ बनही मखाना हब: कृषि मंत्री श्री नेताम ह लिंगाडीह म मखाना सेंटर के करिन अवलोकन

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 11.12.31 PM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ले ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ह करिन सौजन्य मुलाकात

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 9.10.43 PM

ई-ऑफिस म फाईल बढ़ावत बखत जम्मो नियम अउ साफ राय के साथ होवय प्रस्तुतिकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

Editor Editor
April 6, 2026
WhatsApp Image 2026 04 06 at 7.21.00 PM

नक्सलवाद के अंधियार छोड़ शर्मिला ह धरिस स्वावलंबन के सुई

Editor Editor
April 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार