Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Relief from Pradhan Mantri Surya Ghar Free Electricity Scheme Electricity bill now almost zero
खबर छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत : बिजली बिल अब लगभग शून्य

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
October 7, 2025 3 Mins Read
65 Views
0 Comments

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना नई ऊर्जा क्रांति का प्रतीक बनकर उभर रही है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों के संयुक्त प्रयासों से यह योजना आम उपभोक्ताओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला रही है। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सब्सिडी से अब सौर पैनल लगवाना और भी आसान और किफायती हो गया है।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में यह बड़ा बदलाव संभव किया है।

इसी योजना से प्रेरित होकर बेमेतरा के पिकरी वार्ड  क्रमांक 1 निवासी पी. के. विनोद ने अपने मकान की छत पर 3 केवीए का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर स्वयं बिजली उत्पादक बनने का मार्ग प्रशस्त किया है।

’अब बिजली बिल लगभग शून्य, सब्सिडी सीधे खाते में’

विनोद बताते हैं कि पहले हर महीने उनका बिजली बिल औसतन 1200 से 1300 रुपए आता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगवाने के बाद अब उनका बिल लगभग शून्य (केवल 80 से 100 रुपए) रह गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार से 78,000 रुपए की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई, जिससे लागत में बड़ी राहत मिली।

’त्वरित बैंक फाइनेंस और आसान स्थापना प्रक्रिया’

योजना का लाभ लेने में किसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए ग्रामीण बैंक से उन्हें त्वरित फाइनेंस सुविधा मिली। बैंक की सहायता से सिर्फ 5 दिनों में पूरा सोलर सिस्टम लग गया। विनोद के अनुसार, सब्सिडी का लाभ मिलने के कारण यह निवेश केवल दो वर्ष में पूरी तरह वसूल हो जाएगा, जिसके बाद वे न सिर्फ मुफ्त बिजली का उपयोग करेंगे बल्कि अतिरिक्त आय भी अर्जित करेंगे।

’केंद्र और राज्य सरकार की डबल सब्सिडी से मिला दोहरा लाभ’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार इस योजना के तहत सब्सिडी उपलब्ध करा रही है, वहीं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 30,000 रुपए की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी भी दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को डबल राहत प्राप्त हो रही है। विनोद का कहना है कि यह योजना आम जनता के लिए बचत, सहूलियत और भविष्य की सुरक्षा का एक नया अवसर लेकर आई है।

’अब न बिजली कटती है, न चिंता होती है”: विनोद’

उन्होंने बताया पहले अक्सर बिजली कट जाती थी, जिससे नींद और बच्चों की पढ़ाई दोनों प्रभावित होती थी। अब सोलर पैनल लगने के बाद बिजली आने-जाने की झंझट खत्म हो गई है। बच्चे रात में बिना रुकावट पढ़ाई करते हैं और हम सभी सुकून से रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को सस्ती, सतत और स्वच्छ ऊर्जा दी है। अब वे केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक भी बन चुके हैं।

’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ कैसे लें?’

इस योजना का लाभ लेने के लिए नेशनल पोर्टल चउेनतलंहींतण्हवअण्पद पर अपने बिजली उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अधिकृत वेंडर का चयन कर सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया जा सकता है। यदि उपभोक्ता किसी कारण वेंडर से संतुष्ट नहीं है, तो वेंडर बदलने का भी विकल्प है। 

’जनता के लिए प्रेरणा और अपील’

विनोद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह योजना हर घर को आत्मनिर्भर बना रही है। हमें प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग कर न केवल अपना बिजली खर्च घटाना चाहिए बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। मैं बेमेतरा सहित पूरे प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ अवश्य उठाएँ।

Share Article

Other Articles

Governor launches Peanut Butter Honey Flavored product in Korea
Previous

 राज्यपाल ने कोरिया में पीनट बटर हनी फ्लेवर्ड उत्पाद का किया शुभारंभ

Ramen Deka
Next

राज्यपाल रमेन डेका ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डाइट के प्राचार्य को सम्मानित किया

Next
Ramen Deka
October 8, 2025

राज्यपाल रमेन डेका ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डाइट के प्राचार्य को सम्मानित किया

Previous
October 7, 2025

 राज्यपाल ने कोरिया में पीनट बटर हनी फ्लेवर्ड उत्पाद का किया शुभारंभ

Governor launches Peanut Butter Honey Flavored product in Korea

Related Posts

ewdqweq

विश्व गौरैया दिवस पर वेबीनार आयोजित : संरक्षण के लिए जागरूकता पर जोर

Editor Editor
March 22, 2026
htyhrt

‘बाल मैत्री (Buddy Buddy)’ पहल से आंगनबाड़ी से विद्यालय तक बच्चों का सफर हुआ आसान

Editor Editor
March 22, 2026
dfge5r34

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

Editor Editor
March 22, 2026
WhatsApp Image 2026 03 21 at 11.10.33 PMSDS

धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
March 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार