Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
soler22
खबर छत्तीसगढ़

सूरज से राहत बिजली में बरकत, अब गर्मी से नहीं गर्मी में होती है कमाई

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 4, 2025 2 Mins Read
82 Views
0 Comments

पहले बिजली बचाते थे डर से, अब बिजली चलाते हैं गर्व से

रायपुर. जहाँ कभी बिजली की खपत और बिल की चिंता होती थी, अब वहीं मुफ्त बिजली आत्मनिर्भरता की पहचान बन चुकी है। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज न केवल देश की ऊर्जा आवश्यकता को हरित विकल्पों से जोड़ रही है, बल्कि इसके उपयोगकर्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत कसनिया ग्राम के श्री संजय अग्रवाल इसका जीवंत उदाहरण हैं।
    
पेशे से व्यवसायी संजय अग्रवाल के व्यवसाय में फ्रिज, पंखे, कूलर, कंप्यूटर जैसे कई विद्युत उपकरण चलते रहते हैं, जिससे बिजली की खपत काफी अधिक होती है। हर माह बिजली बिल के भुगतान के लिए वे एक स्थायी समाधान की तलाश में थे। जब उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बिना समय गंवाए आवेदन किया। योजना के तहत उन्होंने तीन किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल अपने मकान की छत पर स्थापित कराया। इस सोलर संयंत्र ने उनकी अधिकतम बिजली आवश्यकताओं को पूरा करना शुरू कर दिया। अब श्री अग्रवाल का बिजली बिल शून्य के करीब आ चुका है। इतना ही नहीं, जब उनके द्वारा उत्पन्न सौर ऊर्जा की खपत से अधिक यूनिट बनते हैं, तो वे ग्रिड में वापस भेज दिए जाते हैं, जिससे उन्हें सब्सिडी के रूप में अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।

श्री अग्रवाल बताते हैं कि योजना से जुड़ने की प्रक्रिया बेहद सहज और पारदर्शी रही। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया, जिसके बाद स्थानीय विद्युत विभाग की सहायता से सोलर पैनल का निरीक्षण और स्थापना समय पर पूरी की गई। उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। सौर ऊर्जा से न केवल उनकी घर की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि अब वे बिजली जाने की चिंता से भी मुक्त हो चुके हैं। श्री अग्रवाल कहते हैं, “अब बिजली कभी नहीं जाती, जितनी तेज धूप होती है, उतनी ही ऊर्जा घर में स्टोर हो जाती है। यह योजना सिर्फ रोशनी नहीं लाती, बल्कि सोच में भी बड़ा बदलाव लाती है।“ उनका मानना है कि यह योजना सिर्फ एक घरेलू सुविधा नहीं है, बल्कि देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल है। 

श्री अग्रवाल सौर ऊर्जा के उपयोग से हर रोज कार्बन उत्सर्जन की बचत कर रहे हैं। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है। सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन नागरिकों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाती हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल लोगों के बिजली का खर्च समाप्त कर रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा के लिए स्वावलंबी और पर्यावरण हितैषी भी बना रही है।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

soler1111
Previous

पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा है दोहरा लाभ

snake bite
Next

सांप डसे तो झाड़-फूंक में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचे

Next
snake bite
July 4, 2025

सांप डसे तो झाड़-फूंक में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचे

Previous
July 4, 2025

पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा है दोहरा लाभ

soler1111

Related Posts

1775735026 f7bd54a1102b179af9bd

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ह मयाली नेचर कैंप के करिन निरीक्षण”

Editor Editor
April 9, 2026
99 8

जहॉ बन्दूक चलय, अब ओहा बोहथे पानी – हेटारकसा के बदल गे तस्वीर”

Editor Editor
April 9, 2026
1775729913 2df9a71ed3570c7562dd

850 दरसनार्थी मन के दल रामलला अऊ काशी विश्वनाथ के दरसन बर अयोध्या अऊ काशी रवाना

Editor Editor
April 9, 2026
WhatsApp Image 2026 04 09 at 4.26.39 PM

मनरेगा म छत्तीसगढ़ के बड़े छलांग: देश के आगू राज्य मन म होइस शामिल”

Editor Editor
April 9, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार