Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
yojnaniyam
नवा छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से मिला सम्मानजनक जीवन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 3, 2025 2 Mins Read
61 Views
0 Comments

विकास की मुख्यधारा से विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सुदूर वनांचलों तक पहुँच रहा है। सरगुजा जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर की ग्राम पंचायत लोसगी निवासी बिसुन कोरवा (बिहानू कोरवा), जो विशेष पिछड़ी जनजाति “पहाड़ी कोरवा” समुदाय से हैं, उनका का जीवन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से बदल गया है।

बिसुन कोरवा ने बताया कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है और आजीविका का मुख्य साधन खेती एवं मजदूरी पर निर्भर रहा है। कृषि योग्य भूमि के अभाव में उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, और परिवार एक छोटे से कच्चे झोपड़ीनुमा मकान में निवास करता था। पक्के घर में रहने का सपना उनके लिए दूर की बात थी। वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली आवास राशि से उन्होंने अपना सपनों का पक्का घर तैयार किया। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके परिवार की इज्जत और सुरक्षा की नई दीवार है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं ने भी उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय प्राप्त हुआ, जिससे परिवार में स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार हुआ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले एलपीजी गैस कनेक्शन ने रसोई को धुएँ से मुक्त और सुरक्षित बना दिया। वहीं, बिजली कनेक्शन से उनके घर की रातें रोशन हो गईं और जीवन सहज हो गया।

बिसुन कोरवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा पक्का मकान बन चुका है। हम जंगलों के बीच सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन योजनाओं ने हमारे परिवार को नई आशा, आत्मनिर्भरता और सम्मान दिया है। इसके लिए उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

सरकार की इन योजनाओं ने न केवल पहाड़ी कोरवा जनजाति जैसे विशेष रूप से पिछड़े परिवारों के जीवन में उजाला फैलाया है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान की नई भावना भी जगाई है।

Share Article

Other Articles

sichai
Previous

सरकार की किसान हितैषी फैसलों से सिंचाई क्षमता में 20 प्रतिशत वृद्धि

photossss11
Next

छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को किया आकर्षित

Next
photossss11
November 3, 2025

छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को किया आकर्षित

Previous
November 3, 2025

सरकार की किसान हितैषी फैसलों से सिंचाई क्षमता में 20 प्रतिशत वृद्धि

sichai

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 02 at 4.55.07 PM

विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार :मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान

Editor Editor
April 2, 2026
WhatsApp Image 2026 03 29 at 7.34.18 PM

अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से

Editor Editor
March 29, 2026
untitled 66 1751371605 1

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने एक नई वेबसाइट वन क्लिक सिंगल विंडो सिंगल-पोर्टल किया लॉंच

Editor Editor
March 24, 2026
juhfg 1

नवाचार से खेती को नई पहचान दे रहे युवा किसान अंकित लकड़ा

Editor Editor
March 24, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार