Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1786546771 2895f941012bda428273
खबर छत्तीसगढ़

बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता’

Editor Editor
August 12, 2026 2 Mins Read
5 Views
0 Comments

स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रहा है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टांगरगांव की संज्योति चौहान इसकी प्रेरक मिसाल हैं।

चांदनी स्व-सहायता समूह से जुड़ी संज्योति चौहान वर्ष 2019 से ग्रामीण बैंक से संबद्ध बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। बैंक सखी के रूप में वे ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध करा रही हैं। इसके साथ ही वे किराना दुकान का संचालन भी करती हैं। उनके माध्यम से प्रतिमाह लगभग 8 से 9 लाख रुपये का बैंकिंग लेन-देन होता है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है।

संज्योति चौहान ने बताया कि बैंक सखी के रूप में कार्य शुरू करने के लिए उन्होंने स्व-सहायता समूह के माध्यम से 68 हजार रुपये का ऋण लिया था। इस आर्थिक सहयोग ने उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण मदद दी। आज वे डिजिटल भुगतान, बैंकिंग लेन-देन, बीमा सहित विभिन्न वित्तीय सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

बैंकिंग सेवाओं को गांव तक पहुंचाने के साथ-साथ संज्योति ग्रामीणों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। इससे ग्रामीणों को बैंक से जुड़े छोटे-बड़े कार्यों के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम हुई है और उन्हें स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल रही हैं।

संज्योति चौहान कहती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिले। स्व-सहायता समूह के माध्यम से मिले सहयोग और ऋण सुविधा ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया। आज वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं।

संज्योति चौहान की सफलता यह दर्शाती है कि बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ रहे हैं। उनकी कहानी अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है कि योजनाओं का लाभ लेकर वे अपनी क्षमता और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई राह बना सकती हैं।

संज्योति चौहान ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 08 12 at 6.34.56 PM
Previous

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई

tiranga yatra
Next

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा

Next
tiranga yatra
August 12, 2026

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा

Previous
August 12, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई

WhatsApp Image 2026 08 12 at 6.34.56 PM

Related Posts

op chaudhri 2

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Editor Editor
August 13, 2026
op chaudhri 1

करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल

Editor Editor
August 13, 2026
tiranga yatra 1 1

शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

Editor Editor
August 13, 2026
rajesah agrawal 1

केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Editor Editor
August 13, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार