Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 9 1
खबर छत्तीसगढ़

लोलेसरा में संत समागम मेला का होगा भव्य आयोजन – खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Editor Editor
January 8, 2024 2 Mins Read
267 Views
0 Comments

बेमेतरा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि बेमेतरा जिले के लोलेसरा में इस वर्ष भी संत समागम मेला का भव्य आयोजन होगा। मंत्री बघेल ने स्थानीय विधायक दीपेश साहू के साथ 12 से 15 जनवरी तक होने वाले चार दिवसीय आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था करने निर्देश दिए। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मंत्री बघेल को आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

गौरतलब है कि बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम लोलेसरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंथ श्री हुजूर उग्रनाम साहब स्मृति संत समागम मेला का आयोजन किया जा रहा है। लोलेसरा में होने वाले आयोजन की विशालता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश से ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी काफी तादाद में कबीर पंथ के अनुयायी शामिल होते हैं। इस आयोजन की चर्चा अब दूर-दूर तक होने लगी है।

खाद्य मंत्री बघेल ने मेला के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बेमेतरा कलेक्टर ने मेला स्थल का निरीक्षण कर मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा को साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने, मेला स्थल मे सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने पुलिस अधीक्षक क़ो निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कमलेश मण्डावी, एडीएम डॉ. अनिल बाजपेयी, ए.एस.पी. पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुरुचि सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी और मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी, सरपंच प्रतिनिधि गण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 8 1
Previous

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, स्वच्छता, दवाई और संसाधनों की उपलब्धता के दिए निर्देश

Untitled 10 1
Next

महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित, कृषि मंत्री से छात्र-छात्राओं नेकी थी अनियमितता की शिकायत

Next
Untitled 10 1
January 8, 2024

महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित, कृषि मंत्री से छात्र-छात्राओं नेकी थी अनियमितता की शिकायत

Previous
January 8, 2024

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, स्वच्छता, दवाई और संसाधनों की उपलब्धता के दिए निर्देश

Untitled 8 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.10.48 PM 1

आत्मनिर्भरता के मिसाल: औराटोला बनिस बालोद के पहिली लखपति दीदी ग्राम

Editor Editor
April 8, 2026
1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार