Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled 44 3
खबर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से एसईसीएल के सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने की मुलाकात

Editor Editor
January 10, 2024 2 Mins Read
337 Views
0 Comments

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

सीएमडी मिश्रा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के सर्वोन्मुखी विकास में एसईसीएल की भूमिका के बारे में बताया । उन्होंने सीएसआर, रेल कॉरिडोर परियोजनाओं , एफ़एमसी प्रोजैक्ट्स आदि के ज़रिए किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की भी जानकारी दी । चर्चा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री साय को बताया कि गत वर्ष एसईसीएल ने राजकोष में लगभग 5000 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कराया था जो इस वर्ष बढ़कर लगभग 6000 करोड़ रुपये होने की आशा है । पिछले पाँच वर्षों सीएसआर के अंतर्गत एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएँ कार्यान्वित की है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी विकास आदि कई क्षेत्रों से सम्बंधित हैं । लगभग 10, 000 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही एसईसीएल की रेल कॉरिडोर परियोजनाएँ राज्य के सुदूर अंचलों में विकास के अग्रदूत बनेंगे । इसके ज़रिए 300 किलोमीटर से अधिक के रेल नेटवर्क का विकास किया जा रहा है ।

मिश्रा ने बताया कि सतत धारणीय विकास के अंतर्गत सूरजपुर ज़िले में बिश्रामपुर एवम् भटगाँव क्षेत्र में विकसित की जा रही 40 मेगावाट की ग्राउण्ड माउण्टेड ग्रिड कनेक्टेड सोलर परियोजना कोयलांचल के सबसे बड़े सोलर प्रोजैक्ट्स में से एक हैं । कोरबा कोलफ़ील्ड्स में 3 नए ईको पार्क की स्थापना की जा रही है वहीं मानिकपुर पोखरी को ईको टूरिज्म साईट के रूप में विकसित किया जा रहा है । मुख्यमंत्री साय ने एसइसीएल के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए राज्य शासन की ओर से सतत प्रगति की शुभकामनाएँ दी ।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 46 1
Previous

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के संतों ने की मुलाकात

Untitled 45 2
Next

मीसा बंदियों को सम्मान राशि की बहाली के लिए छत्तीसगढ़ सरकार करेगी पहल: मुख्यमंत्री

Next
Untitled 45 2
January 10, 2024

मीसा बंदियों को सम्मान राशि की बहाली के लिए छत्तीसगढ़ सरकार करेगी पहल: मुख्यमंत्री

Previous
January 10, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के संतों ने की मुलाकात

Untitled 46 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.10.48 PM 1

आत्मनिर्भरता के मिसाल: औराटोला बनिस बालोद के पहिली लखपति दीदी ग्राम

Editor Editor
April 8, 2026
1775661477 73b55f94972f459ca16a 1

योजना मन के लाभ हितग्राही मन ल बखत म मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

Editor Editor
April 8, 2026
1775667952 fa8c95e38e5afb911475gfhf

खरीफ सीजन ले पहिली खाद बेंचइया मन ऊपर प्रशासन सख्त

Editor Editor
April 8, 2026
1775656977 bc396ba9137821edaf20 1

जिला अस्पताल मुंगेली म 3 बछर के मासूम के गला ले सफल ऑपरेशन करके निकालिस सिक्का

Editor Editor
April 8, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार