Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1789573023 c133dc2cb74a72d2753a 1
खबर छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए बिहान दीदियों ने जगाई जन-अलख

Editor Editor
September 16, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

घर-घर पहुंचीं महिलाएं, मिट्टी के दीये जुटाकर जनभागीदारी का दिया संदेश

रायपुर, शासकीय योजनाएं तब जन-आंदोलन का रूप लेती हैं, जब समाज का हर वर्ग उनमें अपनी सहभागिता निभाता है। बालोद जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत कुछ ऐसा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियों ने जनजागरूकता की अनूठी मिसाल पेश की है।

बालोद विकासखंड की बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं गांव-गांव और घर-घर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वेच्छा से मिट्टी के दीये और बाती एकत्र किए और परिवारों को सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दीदियों के आत्मीय आग्रह से ग्रामीण भी उत्साह के साथ इस पहल से जुड़े और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

दीदियों के प्रयास से गांवों में बना उत्सव का माहौल
       बिहान समूह की विनीता साहू और रवीना साहू ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल दीये एकत्र करना नहीं, बल्कि जनसेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि दीदियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनने के लिए भी प्रेरित किया।

        दीदियों की इस पहल से गांवों में जहां उत्साह का माहौल बना है वहीं ग्रामीणों ने स्वेच्छा से मिट्टी के दीये उपलब्ध कराए और अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई। इससे यह संदेश भी सामने आया कि जब महिलाएं जागरूकता की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेती हैं, तो ऐसे महत्वपूर्ण अभियानों में जनभागीदारी और अधिक मजबूत होती है।

जनजागरूकता में बिहान दीदियों की सशक्त भूमिका
        बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक अभियानों में भी सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने की यह पहल महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बन रही है।
17 सितंबर की शाम जब ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित होगा, तो उसकी रोशनी में केवल मिट्टी के दीये ही नहीं, बल्कि बिहान दीदियों के जनजागरूकता के जज्बे, ग्रामीणों की सहभागिता और सेवा के प्रति सामूहिक संकल्प की चमक भी दिखाई देगी। 

आजीविका गतिविधियों के माध्यम से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
        बिहान की दीदियों ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर वे आज आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनी हैं। आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और समाज में उन्हें नई पहचान व सम्मान मिला है। इस संबल और स्वावलंबन के लिए समूह की महिलाओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Tags:

cgchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1789564270 3f7c5f6189d82462e164 1
Previous

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

1789568640 2ee8b4ab4efd5941ea97
Next

भगवान श्री बलराम जयंती: किसान दिवस पर राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी संपन्न

Next
1789568640 2ee8b4ab4efd5941ea97
September 16, 2026

भगवान श्री बलराम जयंती: किसान दिवस पर राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी संपन्न

Previous
September 16, 2026

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

1789564270 3f7c5f6189d82462e164 1

Related Posts

1789572401 12121d480c564d2ee863

‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Editor Editor
September 16, 2026
1789568640 2ee8b4ab4efd5941ea97

भगवान श्री बलराम जयंती: किसान दिवस पर राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी संपन्न

Editor Editor
September 16, 2026
1789564270 3f7c5f6189d82462e164 1

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

Editor Editor
September 16, 2026
WhatsApp Image 2026 09 16 at 8.08.56 PM

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ

Editor Editor
September 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार