Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 23 at 6.27.08 PM
जोहार छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: छोटी-छोटी पहल से मजबूत होती राष्ट्र निर्माण की नींव

Editor Editor
September 23, 2026 3 Mins Read
34 Views
0 Comments

रायपुर, सेवा का अर्थ सिर्फ किसी जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। किसी गरीब परिवार की रसोई में गैस की नीली लौ जलना, जरूरतमंद की थाली तक राशन पहुंचना, किसी गांव में सुविधाओं का विस्तार होना या कोई नागरिक स्वच्छता के लिए अपना समय देना—ये ऐसे छोटे कदम हैं, जिनका असर लोगों के जीवन पर बड़ा होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा और जनभागीदारी के इसी भाव को सामने लाने का माध्यम बन रहा है। अभियान के जरिए जहां प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की यात्रा के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है, वहीं नागरिकों को भी विकसित भारत के निर्माण में अपने योगदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रक्तदान, जरूरतमंद की मदद, स्वच्छता के लिए श्रमदान या नदी-घाट की सफाई जैसी पहल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती। जब समाज के लोग अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आते हैं तो छोटी-छोटी कोशिशें सामूहिक बदलाव का रूप लेती हैं। स्वच्छ भारत अभियान ने भी स्वच्छता को केवल सरकारी व्यवस्था न मानकर जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया। इसी तरह नमामि गंगे जैसे प्रयासों में नदियों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों की भागीदारी पर जोर दिया गया।

गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का असर भी सेवा के इसी व्यापक भाव से जुड़ता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिली, जिससे पारंपरिक ईंधन से होने वाले धुएं से राहत पाने में मदद मिली। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में भूमिका निभाई है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली लाखों परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। उचित मूल्य की दुकानों के जरिए चावल और अन्य आवश्यक खाद्यान्न पात्र परिवारों तक पहुंचता है। इस व्यवस्था की अहमियत उस समय और ज्यादा महसूस होती है, जब दूरस्थ इलाकों में रहने वाले परिवारों तक भी राशन पहुंचता है। बस्तर जैसे जनजातीय और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में नियद नेल्लानार जैसी पहलों के जरिए शासन की सुविधाओं को दूरदराज के गांवों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सेवा की असली तस्वीर किसी योजना के आंकड़ों से आगे लोगों के अनुभवों में दिखाई देती है। राशन की दुकान पर पहुंचने वाला परिवार सिर्फ एक राशन कार्ड नंबर नहीं, बल्कि जरूरतों और उम्मीदों से जुड़ा परिवार है। इसी तरह किसी दूरस्थ गांव तक सुविधा पहुंचना केवल सरकारी सेवा का विस्तार नहीं, बल्कि नागरिक और शासन के बीच भरोसे को मजबूत करने वाला कदम भी है।

‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि समाज की भागीदारी से भी होगा। सरकार योजनाएं और संसाधन उपलब्ध करा सकती है, लेकिन उन्हें जनआंदोलन बनाने में नागरिकों की भूमिका अहम है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति, स्वच्छता अभियान में शामिल युवा, नदी-घाट की सफाई करने वाला नागरिक या किसी जरूरतमंद को सरकारी योजना की जानकारी देने वाला व्यक्ति—हर कोई अपने स्तर पर योगदान दे सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने का अवसर इसी जिम्मेदारी को याद करने का मौका भी है। राष्ट्र निर्माण हमेशा बड़े अभियानों से ही नहीं होता। कई बार इसकी शुरुआत एक परिवार की रसोई, किसी जरूरतमंद की थाली, साफ किए गए घाट या रक्तदान जैसी छोटी पहल से होती है। सेवा से संकल्प और संकल्प से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।

Tags:

Chhattisgarh PDSGarib KalyanPM Ujjwala YojanaSeva Mera YogdanSeva Sankalp Abhiyan

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 23 at 6.27.57 PM
Previous

सोलर पंप ने बदली चरण सिंह की खेती, अब फसल के साथ मछली पालन से भी कमाई

WhatsApp Image 2026 09 23 at 6.03.47 PM
Next

गणित से डर नहीं, दोस्ती कराएगा नया तरीका, शिक्षकों को दिए गए एक्टिव लर्निंग के टिप्स

Next
WhatsApp Image 2026 09 23 at 6.03.47 PM
September 23, 2026

गणित से डर नहीं, दोस्ती कराएगा नया तरीका, शिक्षकों को दिए गए एक्टिव लर्निंग के टिप्स

Previous
September 23, 2026

सोलर पंप ने बदली चरण सिंह की खेती, अब फसल के साथ मछली पालन से भी कमाई

WhatsApp Image 2026 09 23 at 6.27.57 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.57.11 PM

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

Editor Editor
November 25, 2026
images 14

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, नवा रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

Editor Editor
November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 9.49.16 PM

छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Editor Editor
November 25, 2026
images 13

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित, 8 जनवरी से होगा आयोजन

Editor Editor
November 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार