Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
केबिनेट 1
खबर छत्तीसगढ़

साय केबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
March 10, 2026 2 Mins Read
21 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए बल प्रयोग, प्रलोभन, कपटपूर्ण नीति व साधनों, अनुचित प्रभाव या मिथ्या निरूपण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है।

मंत्रिपरिषद द्वारा विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप-समिति द्वारा अनुशंसित 13 प्रकरणों को माननीय न्यायालय से वापस लिए जाने का अनुमोदन किया गया। अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों पर आधारित संयंत्रों व परियोजनाओं हेतु अनुदान की दरों का निर्धारण किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई।

    क्रेडा द्वारा सोलर हाईमास्ट संयंत्र वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 01 लाख 50 हजार रूपए का राज्य अनुदान तथा वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षाें के लिए निविदा दर का 30 प्रतिशत अथवा 01 लाख 50 हजार रूपए जो भी कम हो, प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह घरेलू बॉयो गैस संयंत्र न्यूनतम 2 से 6 घन मीटर के लिए वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 9 हजार रूपए प्रति संयंत्र तथा वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षाें के लिए 9 हजार रूपए प्रति संयंत्र सभी क्षमताओं के लिए प्रस्तावित किया गया है।

    बैठक में छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे पंजीयन पर प्रभार्य उपकर शुल्क समाप्त हो जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में राजीव गांधी मितान क्लब योजना के वित्त पोषण के सम्पत्ति के अंतरण पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क के अतिरिक्त 12 प्रतिशत की दर से उपकर अधिरोपित किया गया था। वर्तमान में राजीव गांधी मितान क्लब योजना संचालित नहीं है, इस कारण पंजीयन पर अतिरिक्त उपकर शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अधिनियम, 1972 (संशोधन) विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल विधेयक, 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के विभिन्न कार्यालयों में तकनीकी और गैर तकनीकी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के नियुक्तियों के लिए उम्मीदवारांे के चयन और परीक्षा आयोजित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल का गठन किया जाएगा।

    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य लोक परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को कायम करना है। मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 40, 50 एवं 59 में संशोधन विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया। इस भूमि पर अत्याधुनिक खेल मैदान क्रिकेट अकादमी का निर्माण किया जाएगा।

      Tags:

      Chhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

      Share Article

      Other Articles

      सब्जी की खेती
      Previous

      बिहान से बदली ममता की जिंदगी, सब्जी की खेती कर बनी आत्मनिर्भर

      विष्णुदेव साय
      Next

      रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

      Next
      विष्णुदेव साय
      March 10, 2026

      रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक

      Previous
      March 10, 2026

      बिहान से बदली ममता की जिंदगी, सब्जी की खेती कर बनी आत्मनिर्भर

      सब्जी की खेती

      Related Posts

      WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.58 PM

      एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

      Editor Editor
      April 1, 2026
      WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.25.59 PM

      लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस

      Editor Editor
      April 1, 2026
      WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.09.13 PM

      नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

      Editor Editor
      April 1, 2026
      WhatsApp Image 2026 04 01 at 10.05.14 PM

      हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे

      Editor Editor
      April 1, 2026

      Follow Us

      Whatsapp Facebook Twitter Youtube

      Om Prakash Chandrakar
      Kushalpur
      Raipur Chhattishgarh
      email: jayjohar2017@gmail.com

      Category

      • छॉलीवुड समाचार
      • हमर रचनाकार
      • सियासत
      • नवा छत्तीसगढ़
      Jayjohar
      © Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
      • होम
      • हमर छत्तीसगढ़
      • एक्सक्लूजिव
      • राजनीति
      • छॉलीवुड
      • लाइव
      • हमर रचनाकार
      • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
      • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
      • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
      • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
      • poem
      • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
      • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
      • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
      • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
      • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
      • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
      • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार