Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
KANKER RAKHI
खबर छत्तीसगढ़

देश के वीर जवानों को कांकेर की बहनों ने राखी की सूरत में भेजा प्यार

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 18, 2025 2 Mins Read
83 Views
0 Comments

रायपुर। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई—बहन के अटूट बंधन का यह पर्व देशभर में भरपूर उत्साह के साथ हर साल मनाया जाता है। तो सरहद की सुरक्षा में डटे जवानों को रक्षासूत्र भेजने का दौर पखवाड़ेभर पहले ही शुरू हो जाता है।

इस बार रक्षाबंधन और भी ज्यादा खास हो गया है वजह, ऑपरेशन सिंदूर। जी हां, पहलगाम आतंकी हमले के बाद तीनों सेनाओं ने मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जो मुहिम चलाई, देश की बेटियों के मन में उनके प्रति आदर और विश्वास और भी मजबूत हो गया है।

इसी कड़ी में रक्षाबंधन पर्व के पहले छत्तीसगढ़ में देशभक्ति और भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की गई। उत्तर बस्तर कांकेर की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र और भावनाओं से भरे पत्र भेजकर यह जताया कि उनका रक्षक सिर्फ उनका भाई ही नहीं, बल्कि सरहद पर डटे वीर जवान भी हैं। यह पहल न केवल रक्षाबंधन को एक नया आयाम देती है, बल्कि देश के प्रति नागरिक जिम्मेदारी और भावनात्मक एकजुटता का भी परिचायक है। छत्तीसगढ़ की धरती से उठी यह आत्मीय भावना एक संदेश है। जब तक सैनिक जागते हैं, तब तक देश चैन से सोता है। और उनकी कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, पूरे भारत की बहनों की प्रार्थना का प्रतीक है।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग द्वारा दिशा समिति की समीक्षा बैठक के पश्चात एक भावुक पल देखने को मिला, जब महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने स्वयं के हाथ से लिखे गए पत्रों और रक्षासूत्रों को सांसद श्री नाग को सौंपते हुए आग्रह किया कि ये निश्छल भावनाएं सीमा पर तैनात जवानों तक जरूर पहुंचवाएं।

सांसद भोजराज नाग ने महिलाओं के इस स्नेह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, हम देश के भीतर तब ही सुरक्षित रह सकते हैं, जब सीमा पर हमारे सैनिक रात-दिन डटे रहते हैं। इन रक्षासूत्रों में नारी शक्ति की दुआएं और कृतज्ञता छिपी है, जो हमारे सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा करेगी। उन्होंने वादा किया कि हर पत्र और हर रक्षासूत्र वीर सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।

जिला कलेक्टर कांकेर ने सभी महिलाओं से भावुक अपील की है कि इस रक्षाबंधन पर वे अपने स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र देश के सैनिक भाइयों के लिए भी भेजें। उन्होंने कहा, जो सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में लगे हैं, उनके लिए हर नागरिक के दिल में आदर और स्नेह होना चाहिए।

Share Article

Other Articles

DHAN KHARDI
Previous

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब 78 लाख मीट्रिक टन धान की होगी खरीदी

Khad
Next

समय पर किसानों को मिल रहा खाद—बीज, चेहरे में नजर आई चमक

Next
Khad
July 18, 2025

समय पर किसानों को मिल रहा खाद—बीज, चेहरे में नजर आई चमक

Previous
July 18, 2025

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब 78 लाख मीट्रिक टन धान की होगी खरीदी

DHAN KHARDI

Related Posts

VISHNU DEO SAI

सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री साय

www.jayjohar.com
February 25, 2026
udhyog

विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश

www.jayjohar.com
February 25, 2026
kabirdham 1

हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली

Editor Editor
February 25, 2026
bilaspur 1

बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ

Editor Editor
February 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार