Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
image
खबर छत्तीसगढ़

होम वोटिंग के माध्यम से अब तक 113 चिन्हांकित वृद्धजन तथा दिव्यांग मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग

Editor Editor
November 1, 2023 2 Mins Read
319 Views
0 Comments

राजनांदगांव। जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से अब तक होम वोटिंग तथा सेवा मतदाताओं एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कुल 1149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत चिन्हांकित वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं से डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने के लिए गठित विभिन्न विशेष मतदान दलों को विधानसभावार भिन्न-भिन्न रूट पर होम वोटिंग के लिए रवाना किया गया है। विशेष मतदान दलों द्वारा होम वोटिंग के लिए कड़ी मेहनत करते हुए कार्य किया जा रहा है। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं और सेवा मतदाताओं से भी डाक मतपत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 31 अक्टूबर 2023 को होम वोटिंग के माध्यम से 113 चिन्हांकित 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 29, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 36, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 30 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 18 चिन्हांकित वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की है।

इसी तरह निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को 350 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं एवं अब तक कुल 1035 डाक मतपत्र प्राप्त हो गए है। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कुल 204, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कुल 235, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से कुल 260 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कुल 336 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। सेवा मतदाताओं से डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 1 है। होम वोटिंग तथा सेवा मतदाताओं एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं से 31 अक्टूबर 2023 को कुल 463 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है और प्राप्त डाक मतपत्रों की कुल संख्या 1149 है। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 233, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 271, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 291 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 354 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है।

Tags:

Chhattisgarh

Share Article

Other Articles

Untitled 16
Previous

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान

Untitled 20
Next

विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाताओं को लुभाने लिए बांटे जाने वाले सामानों पर रखी जा रही है कड़ी नजर

Next
Untitled 20
November 3, 2023

विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाताओं को लुभाने लिए बांटे जाने वाले सामानों पर रखी जा रही है कड़ी नजर

Previous
November 1, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान

Untitled 16

Related Posts

kooooooooooooo 1

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

Editor Editor
March 10, 2026
sai8 1

इंद्रावती नदी पर बैराज की स्वीकृति पर जगदलपुर नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Editor Editor
March 10, 2026
pihu 1

 दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज

Editor Editor
March 10, 2026
SCHOOLD

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

www.jayjohar.com
March 10, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार