Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 25 at 8.29.32 PM
जोहार छत्तीसगढ़

धमतरी में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी ‘स्त्री’ परियोजना, 300 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Editor Editor
November 25, 2026 2 Mins Read
16 Views
0 Comments

कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई और उद्यमिता से जुड़ेंगी महिलाएं, 36 महीने में विकसित होंगे नए रोजगार और व्यवसाय के अवसर

रायपुर, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘स्त्री’ (STREE) परियोजना का शुभारंभ किया गया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा प्रायोजित 89.97 लाख रुपये की इस परियोजना का क्रियान्वयन एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (NITRRFIE) द्वारा जिला प्रशासन धमतरी के सहयोग से किया जा रहा है।

इस परियोजना के तहत अगले 36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को कोसा सिल्क प्रसंस्करण, आधुनिक बुनाई, उत्पाद विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पारंपरिक कोसा सिल्क और कृषि अपशिष्ट से तैयार होने वाले हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार से जोड़कर महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर तैयार करना है। शुभारंभ अवसर पर महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए उद्यमिता विकास कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें ई-कॉमर्स, उत्पाद डिजाइन, फोटोग्राफी और डिजिटल विज्ञापन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग की जानकारी दी गई।

परियोजना के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक रुद्री में ‘स्त्री’ स्किल सैटेलाइट सेंटर स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से महिलाओं को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को GeM और ONDC जैसे राष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है। मोटराइज्ड रीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक जैक्वार्ड लूम और एआई आधारित डिजाइन जैसी तकनीकों से पारंपरिक बुनाई को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को ग्रामीण उद्यमिता, स्टार्टअप विकास और ‘वोकल फॉर लोकल’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव और परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को केवल बुनाई तक सीमित न रखकर अपने उत्पादों का ब्रांड विकसित करने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम में आईआईएम रायपुर के प्रभारी निदेशक प्रो. संजीव पराशर, धमतरी महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ‘स्त्री’ परियोजना से उम्मीद है कि धमतरी की पारंपरिक कला को नई पहचान मिलेगी और ग्रामीण महिलाएं कौशल, तकनीक तथा उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।

Tags:

AI technologychhattisgarh newsDhamtari newsKosa SilkNIT RaipurRural Developmentskill developmentStartup IndiaSTREE ProjectWomen empowermentWomen Entrepreneurship

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 25 at 7.54.45 PM
Previous

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था की उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना

WhatsApp Image 2026 11 25 at 8.55.35 PM
Next

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को रोजगार और कौशल से जोड़ने की तैयारी, 30 कॉलेज बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र

Next
WhatsApp Image 2026 11 25 at 8.55.35 PM
November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को रोजगार और कौशल से जोड़ने की तैयारी, 30 कॉलेज बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र

Previous
November 25, 2026

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था की उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना

WhatsApp Image 2026 11 25 at 7.54.45 PM

Related Posts

cvcbfc

बाल विवाह के खिलाफ कल से शुरू होगा 100 दिवसीय अभियान

Editor Editor
November 26, 2026
79

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.53.50 PM

आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : विजय शर्मा

Editor Editor
November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 7.57.44 PM

जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर मुख्यमंत्री साय ने की मदद की पहल

Editor Editor
November 26, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार