Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.22.43 PM
खबर छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी: सेवा सेतु से एक ही दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र, डिजिटल व्यवस्था से नागरिकों को मिल रही त्वरित सुविधा

Editor Editor
July 29, 2026 2 Mins Read
30 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को मिल रहा विस्तार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ अभियान आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। इस पहल से अब लोगों को छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सेवाएं त्वरित, सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एक दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र
दुर्ग जिले के अहिवारा ग्राम सांकरा निवासी प्रीतम साहू ने अपने विवाह प्रमाण पत्र के लिए ग्राम पंचायत मलपुरी कला स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया। सेवा सेतु केन्द्र की त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया के चलते उन्हें आवेदन के उसी दिन विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। इससे उनका समय और अनावश्यक भागदौड़ दोनों बच गए।

कार्यालयों के चक्कर से मिली मुक्ति
प्रीतम साहू ने बताया कि पहले इस प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उनका कार्य बेहद सरल, पारदर्शी और तेजी से पूरा हुआ। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक ही स्थान पर मिल रही अनेक डिजिटल सेवाएं
सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार एवं पैन कार्ड से संबंधित सेवाएं, राशन कार्ड सेवाएं, विभिन्न ऑनलाइन आवेदन तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जुड़ी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को समय, श्रम और धन की बचत हो रही है

Tags:

cgChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.24.10 PMjhnn
Previous

सफलता की कहानी:जाति प्रमाण पत्र मिलने से खुला शिक्षा और रोजगार का रास्ता

WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.21.52 PM 1
Next

उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह बना आत्मनिर्भरता की नई पहचान

Next
WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.21.52 PM 1
July 29, 2026

उड़ान महिला सिलाई एवं फैशन बुटीक समूह बना आत्मनिर्भरता की नई पहचान

Previous
July 29, 2026

सफलता की कहानी:जाति प्रमाण पत्र मिलने से खुला शिक्षा और रोजगार का रास्ता

WhatsApp Image 2026 07 29 at 11.24.10 PMjhnn

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 19 at 3.48.46 PM

नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों को मिले संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 12.32.03 PM

रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल: हेल्प डेस्क से लेकर डिजिटल भुगतान तक, हर व्यवस्था हुई हाईटेक

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार