Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
kabaddi
नवा छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
November 10, 2025 2 Mins Read
68 Views
0 Comments

 सरगुजा जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आज सफल समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की कुल 35 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 18 बालक वर्ग एवं 17 बालिका वर्ग की टीमें शामिल रहीं।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय कोचिंग प्रदान करना है ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
संघ की चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बालक वर्ग की दो टीम एवं बालिका वर्ग की दो टीमों का चयन किया गया है, जिन्हें आगामी प्रशिक्षण शिविर में विशेष कोचिंग दी जाएगी।
प्रतियोगिता परिणाम बालिका वर्ग दृ प्रथम स्थानः मिक्स टीम ‘बी’ व द्वितीय स्थानः नवापारा उदारी बालक वर्ग प्रथम स्थान मिक्स टीम ‘ए’ व द्वितीय स्थानः मिक्स टीम ‘बी’ व्यक्तिगत पुरस्कार में महिला वर्ग बेस्ट ऑल राउंडर मधु गुप्ता बेस्ट रेडर, मोनिशा बाकल, बेस्ट कैचर दीपिका पुरुष वर्ग बेस्ट ऑल राउंडर अरविंद पर बेस्ट रेडर शेर सिंह बेस्ट कैचर रामाधार रहें।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विश्व विजय सिंह तोमर अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ युवा आयोग व अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ सरगुजा, विकास पांडेय पार्षद, सोमनाथ सिंह,समाजसेवी गोल्डी बिहाड़े, अमितेश पांडेय सचिव जिला कबड्डी संघ सरगुजा, प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ सरगुजा, निशांत सिंह गोल्डी सह सचिव जिला कबड्डी संघ सरगुजा, राजेश प्रताप सिंह तकनीकी अधिकारी जिला कबड्डी संघ, गोल्डी छाबड़ा,शांनु कश्यप, अजय सिंह, अंजनी दुबे, रजत सिंह, सुनैना जायसवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम आए खिलाड़ियों को 10000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी मेडल दिया गया एवं द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 7000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक तैयार हो सकें।

Share Article

Other Articles

nal
Previous

बस्तर में 25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार

roadm
Next

 प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली सुदूर वनांचल ग्राम सरई की तस्वीर

Next
roadm
November 10, 2025

 प्रधानमंत्री जनमन योजना ने बदली सुदूर वनांचल ग्राम सरई की तस्वीर

Previous
November 10, 2025

बस्तर में 25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार

nal

Related Posts

visnu sai 2 1 1

महतारी गौरव वर्ष : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

Editor Editor
March 7, 2026
sayyy 1

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री श्री साय

Editor Editor
March 5, 2026
pm aawas yojna 1

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

Editor Editor
March 1, 2026
paryatan 02

साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में छाया छत्तीसगढ़ का पर्यटन

Editor Editor
February 28, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार