Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784900957 b51494cc19d60fa9dca6 1
खबर छत्तीसगढ़

पीएम आवास हितग्राहियों के लिए सुकमा जिला प्रशासन की विशेष पहल

Editor Editor
July 25, 2026 2 Mins Read
35 Views
0 Comments

अब नहीं रुकेगी आवास योजना की किस्त, 25 और 26 जुलाई को लगेंगे विशेष डीबीटी शिविर

रायपुर,  प्रशासन आपके द्वार’ (या “सरकार आपके द्वार” / “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार”) प्रशासन द्वारा चलाया जाने वाला एक लोक-कल्याणकारी अभियान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। 
कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य उन पीएम आवास हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, जिनके बैंक खाते में डीबीटी लिंक नहीं होने के कारण आवास योजना की किस्त अटक गई है।‘प्रशासन आपके द्वार’ अभियान के तहत सुकमा जिले में 25 और 26 जुलाई को विशेष डीबीटी लिंकिंग शिविर लगाए जाएंगे।

16 क्लस्टरों में लगेंगे विशेष शिविर

      सुकमा जिले की तीनों जनपद पंचायतों के 16 चयनित क्लस्टरों में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में बैंक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत के अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक मौजूद रहेंगे। हितग्राहियों को डीबीटी लिंकिंग, बैंक खाते और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

दो महीने में 7,320 हितग्राहियों को मिली 31.87 करोड़ रुपये की राशि

        सुकमा जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर किस्त का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि चालू वित्तीय वर्ष के जून और जुलाई माह में 7,320 हितग्राहियों के खातों में एफटीओ के माध्यम से लगभग 31.87 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है।

डीबीटी लिंकिंग से आवास निर्माण को मिलेगी गति

        विशेष डीबीटी शिविरों के माध्यम से शेष पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों को डीबीटी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इससे अटकी हुई आवास किस्तों का भुगतान शीघ्र हो सकेगा और ग्रामीण परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा करने में तेजी आएगी। जिला प्रशासन की यह पहल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Tags:

#raipurcgChhattisgarhchhattisgarh newsPM Awasraipur newsstate newsSukma district

Share Article

Other Articles

1784895631 aae5f5cfcd0687a0772c
Previous

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिल रही सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई दिशा

1784900710 b794b1db318f364e9dad 1
Next

 कलाकारों और साहित्यकारों के सम्मान-संवर्धन की दिशा में बड़ा कदम, संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं छात्रवृत्ति राशि के चेक

Next
1784900710 b794b1db318f364e9dad 1
July 25, 2026

 कलाकारों और साहित्यकारों के सम्मान-संवर्धन की दिशा में बड़ा कदम, संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं छात्रवृत्ति राशि के चेक

Previous
July 25, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिल रही सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई दिशा

1784895631 aae5f5cfcd0687a0772c

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 19 at 3.48.46 PM

नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों को मिले संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 12.32.03 PM

रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल: हेल्प डेस्क से लेकर डिजिटल भुगतान तक, हर व्यवस्था हुई हाईटेक

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार