Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
images 9 1
खबर छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण, अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक: मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
October 15, 2026 2 Mins Read
1 Views
0 Comments

कोलता समाज के नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भवन निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की घोषणा

रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को महत्वपूर्ण बताया है। रायगढ़ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय दूरगामी महत्व रखता है और इससे अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने में भी मदद मिल सकती है।

मुख्यमंत्री रायगढ़ में कोलता समाज द्वारा आयोजित नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को नुआखाई और शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन के लिए समाज के प्रति आभार जताया।

कोलता समाज के भवनों के लिए 80 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत पुसौर में कोलता समाज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये और ग्राम कोतरलिया चंडी डोंगरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। दोनों घोषणाओं के तहत कुल 80 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलता समाज शिक्षित, संगठित और प्रगतिशील समाज है। समाज के लोग शिक्षा, कृषि और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में समाज की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों के आयोजन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों से महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों से मैचों में पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Tags:

chhattisgarh newsKolta Samajraigarh newsSupreme Court DecisionVishnu Deo SaiWomen Cricket

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 15 at 1.36.37 PM
Previous

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को शिल्प गुरु अवार्ड 2025

Previous
October 15, 2026

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को शिल्प गुरु अवार्ड 2025

WhatsApp Image 2026 10 15 at 1.36.37 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 15 at 1.36.37 PM

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को शिल्प गुरु अवार्ड 2025

Editor Editor
October 15, 2026
WhatsApp Image 2026 10 15 at 3.12.22 PM

छत्तीसगढ़ में गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल

Editor Editor
October 15, 2026
2525748543563

डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान की शिकायत पर कृषि विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Editor Editor
October 15, 2026
WhatsApp Image 2026 10 15 at 5.16.13 PM

कुपोषण और एनीमिया से लड़ने छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा’ अभियान

Editor Editor
October 15, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार